अरविन्द कृष्ण
| अरविन्द कृष्ण (हिन्दी) అరవింద్ కృష్ణ (कन्नड़) அரவிந்த் கிருஷ்ணா (तमिळ) Arvind Krishna (अंग्रेज़ी) | |
|---|---|
|
अरविन्द कृष्ण, सन् २०२५ (विक्रम संवत् २०८२) | |
| जन्म |
23 नवम्बर 1962 पश्चिम गोदावरी, आन्ध्र प्रदेश, भारत[1] |
| शिक्षा की जगह |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (प्रौद्योगिकी स्नातक) इलिनॉय विश्वविद्यालय, अर्बाना-शैम्पेन (दर्शनशास्त्र डॉक्टरेट) |
| पदवी | अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आई॰बी॰एम॰ |
| पूर्वाधिकारी | गिनी रोमेटी |
अरविन्द कृष्ण (जन्म: २३ नवम्बर १९६२, विक्रम संवत् २०१९)[2] एक भारतीय-अमेरिकी व्यवसायिक कार्यकारी हैं, जो अन्तरराष्ट्रीय व्यापार यन्त्र निगम (आई॰बी॰एम॰) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वे अप्रैल २०२० (वैशाख २०७७) से आई॰बी॰एम॰ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा जनवरी २०२१ (माघ २०७७) से अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।[3][4] कृष्ण ने आई॰बी॰एम॰ में अपना कार्य जीवन सन् १९९० (विक्रम संवत् २०४७) में थॉमस जे॰ वॉटसन अनुसंधान केन्द्र में आरम्भ किया।[5] सन् २०१५ (विक्रम संवत् २०७२) में उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया गया, जहाँ उन्होंने आई॰बी॰एम॰ क्लाउड एवं संज्ञानात्मक सॉफ़्टवेयर तथा अनुसंधान विभागों का नेतृत्व किया। वे रेड हैट के अधिग्रहण के प्रमुख वास्तुकार रहे, जो कम्पनी के इतिहास की सबसे बड़ी अधिग्रहण प्रक्रिया थी।[6][7]
प्रारम्भिक जीवन एवं शिक्षा
[संपादित करें]अरविन्द कृष्ण का जन्म उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून नगर में एक तेलुगु परिवार में हुआ।[8] उनके पिता मेजर जनरल विनोद कृष्ण भारतीय थलसेना में अधिकारी थे तथा उनकी माता आरती कृष्ण सेना की विधवाओं के कल्याण हेतु कार्यरत थीं।[9][10] कृष्ण ने तमिळनाडु के कुन्नूर स्थित स्टेन्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल तथा देहरादून के सेंट जोसेफ़्स अकैडमी में शिक्षा प्राप्त की।
उन्होंने सन् १९८५ (विक्रम संवत् २०४२) में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से विद्युत अभियन्त्रिकी में प्रौद्योगिकी स्नातक की उपाधि प्राप्त की तथा सन् १९९१ (विक्रम संवत् २०४८) में इलिनॉय विश्वविद्यालय, अर्बाना-शैम्पेन से विद्युत अभियन्त्रिकी में दर्शनशास्त्र डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।[11][12][13][14]
कार्य जीवन
[संपादित करें]व्यवसायिक कार्य
[संपादित करें]कृष्ण ने सन् १९९० (विक्रम संवत् २०४७) में आई॰बी॰एम॰ के थॉमस जे॰ वॉटसन अनुसंधान केन्द्र में कार्य आरम्भ किया और सन् २००९ (विक्रम संवत् २०६६) तक १८ वर्षों तक वहीं कार्यरत रहे। इसके पश्चात् उन्होंने सूचना प्रबंधन सॉफ़्टवेयर तथा प्रणालियों एवं प्रौद्योगिकी समूह में महाप्रबन्धक के रूप में कार्य किया। सन् २०१५ (विक्रम संवत् २०७२) में उन्हें आई॰बी॰एम॰ अनुसंधान विभाग का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद वे क्लाउड एवं संज्ञानात्मक सॉफ़्टवेयर विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने।[15][16]
कृष्ण ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्लाउड, प्रमात्रा संगणना तथा खण्डशृंखला प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आई॰बी॰एम॰ के नए बाज़ारों के निर्माण एवं विस्तार का नेतृत्व किया।[17][18] उन्होंने रेड हैट के ३४ अरब डॉलर मूल्य के अधिग्रहण में प्रमुख भूमिका निभाई, जो जुलाई २०१९ (आषाढ़ २०७६) में पूर्ण हुआ।[19]
जनवरी २०२० (पौष २०७६) में उन्हें आई॰बी॰एम॰ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया, जो ६ अप्रैल २०२० (चैत्र २०७७) से प्रभावी हुआ।[20] वे गिनी रोमेटी के उत्तराधिकारी बने, जो सन् २०१२ (विक्रम संवत् २०६९) से इस पद पर थीं।[21] कृष्ण सत्य नडेला, शान्तनु नारायण एवं सुन्दर पिचाई जैसे भारतीय मूल के अमेरिकी तकनीकी कम्पनी प्रमुखों में सम्मिलित हैं।[22][23] सन् २०२१ (विक्रम संवत् २०७८) में उन्हें सी॰आर॰एन॰ द्वारा "वर्ष के सर्वाधिक प्रभावशाली कार्यकारी" के रूप में नामित किया गया।[24]
कृष्ण "द बिज़नेस काउन्सिल" के सदस्य भी हैं।[25]
अनुसंधान
[संपादित करें]कृष्ण ने १५ पेटेण्ट का सहलेखन किया है, वे आई॰ई॰ई॰ई॰ तथा ए॰सी॰एम॰ पत्रिकाओं के सम्पादक रहे हैं तथा उन्होंने तकनीकी पत्रिकाओं में व्यापक रूप से प्रकाशन किया है।[26]
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]कृष्ण विवाहित हैं तथा उनके दो पुत्र हैं। वे कनेक्टिकट में निवास करते हैं।[27]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Meet Arvind Krishna, new IBM CEO who is latest south Indian to head global IT company". India Today. February 1, 2020. October 9, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 8, 2020.
- ↑ Armitage, Jim (October 21, 2023). "IBM chief Arvind Krishna: Why we need to worry about AI". The Sunday Times. August 2, 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: August 2, 2024.
- ↑ "Arvind Krishna Elected IBM Chairman". December 16, 2020. October 22, 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 22, 2021.
- ↑ "IBM names Indian-origin Arvind Krishna as CEO". Deccan Chronicle. Asian News International. January 31, 2020. October 5, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 8, 2020.
- ↑ "IBM's 'surprise' CEO: Arvind Krishna to take over from Ginni Rometty". Reuters. January 31, 2020. April 15, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 9, 2020.
- ↑ "Arvind Krishna". LinkedIn. September 14, 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 8, 2020.
- ↑ Morris, David Z. (February 3, 2020). "What you need to know about new IBM CEO Arvind Krishna". Fortune. October 5, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 8, 2020.
- ↑ Armitage, Jim (2023-10-21). "IBM chief Arvind Krishna: Why we need to worry about AI". www.thetimes.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-08-18.
- ↑ Sangani, Priyanka (February 3, 2020). "Industry leaders, peers raise a toast to good news". Economic Times. October 5, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 8, 2020.
- ↑ John, Sujit; Phadnis, Shilpa; Das, Avik (February 1, 2020). "Indian-origin technologist Arvind Krishna to lead IBM, joins club of global Indian CEOs". Times of India. October 5, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 8, 2020.
- ↑ Krishna, Arvind. "Arvind Krishna | LinkedIn". मूल से से September 14, 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: July 14, 2020.
- ↑ Lohr, Steve (2020-01-30). "Ginni Rometty to Step Down as C.E.O. of IBM". The New York Times. आईएसएसएन 0362-4331. मूल से से January 31, 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2020-01-31.
- ↑ "Arvind Krishna: IBMer who joins elite Indian-origin CEOs' club". Outlook. Indo-Asian News Service. 2020-01-31. मूल से से January 31, 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2020-01-31.
- ↑ "IITian Arvind Krishna appointed CEO of global tech giant IBM; 5 little known facts about him". Business Today. January 31, 2020. मूल से से October 5, 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: October 8, 2020.
- ↑ Morgan, Timothy Prickett (January 12, 2015). "IBM Reorganizes To Reflect Its New Business Machine". IT Jungle. January 1, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 9, 2020.
- ↑ "Arvind Krishna ascends beyond cloud at IBM". Economic Times. February 1, 2020. मूल से से October 5, 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: October 8, 2020.
- ↑ Mendonca, Jochelle (January 31, 2020). "IBM raises IITian Arvind Krishna to CEO effective April". Economic Times. March 5, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 8, 2020.
- ↑ "Meet Arvind Krishna, the IIT Kanpur graduate who will be new CEO of IBM". Mint. January 31, 2020. January 31, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 9, 2020.
- ↑ Fortt, Jon (April 6, 2020). "IBM's new CEO takes over today — here's his plan". CNBC. October 9, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 9, 2020.
- ↑ Fitch, Asa (2020-01-30). "IBM's Ginni Rometty Steps Down as CEO". The Wall Street Journal. October 5, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: October 8, 2020.
- ↑ Carville, Olivia (2020-01-30). "IBM Names Arvind Krishna CEO, Replacing Ginni Rometty". Bloomberg News. January 31, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2020-01-31.
- ↑ Bhattacharya, Ananya (January 31, 2020). "IBM has just given American big tech its third Indian-origin CEO". Quartz India. October 5, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2020-08-28.
- ↑ Khan, Tahira Noor (2020-02-01). "Arvind Krishna Becomes Latest Indian-Origin Executive To Lead a Global Tech Giant". Entrepreneur. October 5, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2020-08-28.
- ↑ Burke, Steven (2 August 2021). "2021 Most Influential Executive Arvind Krishna: 'I Bleed Blue'". CRN. मूल से से May 23, 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 August 2021.
- ↑ Admin. "Active Members". The Business Council (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-07-11.
- ↑ "Meet Arvind Krishna, the IIT Kanpur graduate who will be new CEO of IBM". Mint. January 31, 2020.
- ↑ Armitage, Jim (2023-10-21). "IBM chief Arvind Krishna: Why we need to worry about AI". www.thetimes.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-07-11.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| व्यापारिक पद | ||
|---|---|---|
| पूर्वाधिकारी गिनी रोमेटी |
आई॰बी॰एम॰ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी २०२०–वर्तमान |
उत्तराधिकारी |
| पूर्वाधिकारी गिनी रोमेटी |
आई॰बी॰एम॰ के कार्यकारी अध्यक्ष २०२०–वर्तमान |
उत्तराधिकारी |