सामग्री पर जाएँ

अरविंद मायाराम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अरविंद मायाराम
सचिव- पर्यटन मंत्रालय[1]
कार्यकाल
अक्टूबर 2014 से
पूर्वाधिकारीपरवेज दिवान[1]
भारत के वित्त सचिव
कार्यकाल
अप्रैल 2014 से अक्टूबर 2014
पूर्वाधिकारीसुमित बोस
उत्तराधिकारीराजीव महर्षि
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म13 अक्टूबर 1955 (1955-10-13) (आयु 70)

अरविन्द मायाराम भारत के एक वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी हैं तथा वे वर्तमान में (अक्टूबर 2014 से) भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय में सचिव हैं। इससे पहले अप्रैल से अक्टूबर 2014 तक वे वित्त सचिव भी रहे।[2][1]

1978 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री अरविंद मायाराम 2012 से आर्थिक मामलों के सचिव बने। अप्रैल 2014 में उन्हें वित्त सचिव का पदभार भी दे दिया गया। अक्टूबर 2014 में उन्हें पर्यटन मंत्रालय का सचिव बनाया गया।[1]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

अरविंद का जन्म 13 अक्टूबर 1955 को हुआ। उन्होंने राजनीति विज्ञान में बी ए ऑनर्स व एम. ए. किया है।[3] वे राजस्थान के निवासी हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 4 "एसीसी नियुक्ति". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 16 अक्टूबर 2014. 21 अक्तूबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 अक्टूबर 2014.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 21 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2014.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 8 दिसंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2014.