अरम्बोल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अरम्बोल
Arambol
हरमल
{{{type}}}
अरम्बोल बीच
अरम्बोल बीच
अरम्बोल is located in गोवा
अरम्बोल
अरम्बोल
गोवा में स्थिति
निर्देशांक: 15°41′17″N 73°42′43″E / 15.688°N 73.712°E / 15.688; 73.712निर्देशांक: 15°41′17″N 73°42′43″E / 15.688°N 73.712°E / 15.688; 73.712
देश भारत
प्रान्तगोवा
ज़िलाउत्तर गोवा ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल5,322
भाषा
 • प्रचलितकोंकणी, मराठी
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)

अरम्बोल (Arambol) या हरमल (Harmal) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यहाँ का अरम्बोल बीच बालूतट बहुत प्रसिद्ध है और एक महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

अरम्बोल पारम्परिक रूप से मछुआरों का एक गाँव है जो डाबोलिम हवाईअड्डे से एक घण्टे की वाहनीय दूरी पर है। यह उत्तरी गोवा के परनेम प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित है। गोवा की राजधानी पणजी से इसकी दूरी लगभग 55 किलोमीटर है।[3] इस तट पर बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आना-जाना है, विशेषकर नवम्बर से मार्च के महीनों के दौरान। अरम्बोल तट पर एक विशिष्ट बोहिमियाई अनुभूति प्राप्त होती है जो अन्य क्षेत्रों, जैसे कालनगूट, में नहीं मिलती और इस कारण से यह अपरिहार्य रूप से बहुत से वैकल्पिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। अरम्बोल के समुद्र-तट को गोवा के सबसे सुन्दर समुद्र-तटों में से एक माना जाता है, जिनमें अन्य प्रसिद्ध स्थल है वागाटोर, अंजुना और पालोलम। इसके उत्तर में केरी तट और दक्षिण में मन्दरेम तट हैं।[4]

ठहरने की सुविधाएँ[संपादित करें]

स्थानीय लोगों के विरोध और दबाव के कारण अभी यहाँ कोई प्रमुख होटल नहीं हैं। इस क्षेत्र में रुकने की सुविधाएँ अतिथि गृहों, घरों या अस्थाई समुद्र-तटीय झोपड़ियाँ हैं जो पर्यटन सीज़न के दौरान खड़ी की जाती हैं और सीज़न के अन्त में हटा ली जाती हैं। यहाँ के स्थानीय निवासियों ने यहाँ के तट और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल संचालन के लिए मानदण्ड लागू किए हैं ताकि कचरा और गन्दगी ना फैले।

स्थानीय संस्कृति[संपादित करें]

यहाँ के स्थानीय निवासियों में बहुसंख्यक लोग हिन्दू हैं और फिर ईसाईयों और मुसलमानों की संख्या है। चर्च ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ माउण्ट कार्मल यहाँ के कैथलिक लोगों का धार्मिक स्थल है। मरियम को स्थानीय कोंकणी भाषा में साइबिन माई के नाम से भी पुकारा जाता है। गोवा में अन्य स्थानों के समान ही यहाँ के प्रचलित खेल फ़ुटबॉल और क्रिकेट हैं।

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616
  2. "Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787
  3. Arambol Beach Archived 2015-08-13 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  4. Introducing Arambol (Harmal) Archived 2015-09-05 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)