सामग्री पर जाएँ

अमेरिका पर यूरोपीय उपनिवेशीकरण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अमेरिकी खोज को मूल अमेरिकियों ने देखा, थॉमस हार्ट बेंटन द्वारा 1922 में बनाई गई चित्र, जो अब सेलम, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका के पीबॉडी एसेक्स संग्रहालय में रखी गई है।[1]

अमेरीका पर यूरोपीय उपनिवेशीकरण (15वीं से 19वीं शताब्दी) में खोज और उपनिवेशीकरण के युग के दौर में, यूरोपीय देशों ने अमेरिका के आर्थिक रूप से सम्पन्न प्रांतों पर उपनिवेशीकरण की शुरुआत की। 1000 ईस्वी में नाॅर्स लोगों ने ग्रीनलैंड और न्यूफ़ाउंडलैंड के उत्तरी भाग में लगभग छोटी छोटी बस्तियाँ स्थापित करने लगी। इसके बाद स्पेन, पुर्तगाल, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, नीदरलैंड, डेनमार्क, और स्वीडन ने अमेरिका के विभिन्न प्रांतों पर उपनिवेशीकरण करना आरंभ कर दिया।

यह उपनिवेशीकरण अमेरिका के लोगों के पलायन, गुलामी और कई बार जनसंहार का कारण बना। साथ ही, इन क्षेत्रों में यूरोपीय बस्तियों की स्थापना हुई।

1494 की टॉर्डेसिलस संधि में, स्पेन और पुर्तगाल ने अमेरिका को विभाजित कर दिया। स्पेन ने अमेरिका के अधिकांश भाग पर अपना प्रभुत्व स्थापित किया, जबकि वर्तमान ब्राजील के अधिकांश भागों पर पुर्तगाल को अधिकार हुआ।[2] 1530 के बाद, ब्रिटेन और फ्रांस ने अमेरिका के उत्तरी क्षेत्रों में उपनिवेश बनाए। स्वीडन, डच, और डेनमार्क ने भी कैरिबियाई क्षेत्रों में उपनिवेशीकरण किया।

इस उपनिवेशीकरण का स्वदेशी समाजों[3] पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा। उनकी भूमि छिनी गई, जनसंख्या कम हुई, और सांस्कृतिक संरचनाएँ बदल गईं।

संग्रहालय

[संपादित करें]

2007 में अमेरिका के "राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्मिथसोनियन संस्थान व संग्रहालय और वर्जीनिया समाज" ने यूरोपीय साम्राज्यों और उत्तरी अमेरिकी लोगों के संघर्ष और सहयोग के याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उस समय के दुर्लभ कलाकृतियाँ, नक्शे और दस्तावेज़ शामिल थे।[4]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. कार्डिन, दीनाह (14 अगस्त 2015). "बेंटन चित्रकार मूल अमेरिकी". www.pem.org. सलेम, मैसाचुसेट्स: पीबॉडी एसेक्स संग्रहालय. मूल से 30 सितम्बर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2022.
  2. "सैंटो डोमिंगो का औपनिवेशिक शहर". मूल से 2023-03-08 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-03-07.
  3. रेसेंडेज़, अनड्रेस (2016). दूसरी गुलामी: अमेरिका में भारतीय गुलामी की अनकही दास्तां. ह्यूटन मिफ्लिन हरकोर्ट. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780544602670.
  4. "जेम्सटाउन, क्यूबेक, सांता फ़े: तीन उत्तरी अमेरिकी शुरुआत।". राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्मिथसोनियन संस्थान व संग्रहालय. मूल से 15 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अप्रैल 2012.