अमेरिकन हॉरर स्टोरी
अमेरिकन हॉरर स्टोरी | |
---|---|
![]() | |
शैली | ड्रामा हॉरर रोमांचक पद्यावली शृंखला |
निर्माणकर्ता | रायन मर्फी ब्रैड फॅलचक |
अभिनीत | जेसिका लैंग ज़ॅकरी क्विंटो ऐवन पीटर्स लिली रॅब सारा पॉलसन |
थीम संगीत रचैयता | सीज़र डेविला-अरिज़ेरी चार्ली क्लाउसर |
संगीतकार | जेम्स एस लवीन (मूल संगीत, पायलट) |
मूल देश | अमेरिका |
मूल भाषा(एँ) | अंग्रेज़ी |
सीजन की सं. | 1 |
एपिसोड की सं. | 12 (list of episodes) |
उत्पादन | |
कार्यकारी निर्माता | डांटे डि लोरेटो ब्रैड फॅलचक रायन मर्फी ब्रैडली ब्युक्र (सह-कार्यकारी) |
निर्माता | एलेक्सिस मार्टिन वुडोल पैट्रिक मैक्की |
उत्पादन स्थान | लॉस एंजिल्स |
छायांकन | क्रिस्टोफर बाफ़ा, ए॰एस॰सी॰ |
संपादक | ब्रैडली ब्युक्र, ए॰सी॰ई डॉक करोटज़र |
कैमरा स्थापन | सिंगल कैमरा सेटअप |
प्रसारण अवधि | 52 मिनट (पायलट प्रकरण और सत्र 1 फाइनल) 38–42 मिनट |
उत्पादन कंपनी | 20th सेंचुरी फॉक्स टेलीविज़न |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | FX |
प्रसारण | अक्टूबर 5, 2011 वर्तमान | –
अमेरिकन हॉरर स्टोरी (अंग्रेज़ी: American Horror Story) अमेरिकी पद्यावली हॉरर-ड्रामा गल्प टेलीविज़न शृंखला है जिसका निर्माण रायन मर्फी और ब्रैड फॅलचक ने किया है। धारावाहिक का पहला सत्र हार्मन परिवार पर केन्द्रित है। परिवार में तीन सदस्य हैं: बॅन, विविएन और उनकी पुत्री वायलेट। परिवार विविएन के गर्भपात व बॅन के विवाहेतर संबंध के बाद नई शरुआत के लिए बोस्टन से लॉस एंजिल्स रहने चला जाता है। लॉस एंजिल्स में वे एक बहाल की हुई हवेली में रहने लगते हैं, इस तथ्य से अनजान कि घर उसके पूर्व निवासियों द्वारा प्रेतवाधित है।
शृंखला का संयुक्त राज्य अमेरिका में केबल टेलीविज़न चैनल FX पर प्रसारण होता है। इसका प्रीमियर अक्टूबर 5, 2011, को हुआ था और यह अपने छह सत्र पूरे कर चुकी है।[1] अक्टूबर 2011 के अंत में FX ने घोषणा की थी कि शृंखला का दूसरे सत्र के लिए नवीकरण कर दिया गया है, व इसमें 13 प्रकरण होंगे जो बढ़ भी सकते हैं।[2][3] दिसंबर 2011 में मर्फी ने अपनी दूसरे सत्र के लिए पात्रों और स्थान को बदलने की योजना की घोषणा की।[4]
अमेरिकन हॉरर स्टोरी को टेलीविज़न आलोचकों और प्रशंसकों द्वारा सराहा गया था। कलाकारों की सामान्यतः सराहना की गई थी, विशेष रूप से जेसिका लैंग।[5][6] शृंखला ने लगातार FX नॅटवर्क के लिए उच्च रेटिंग प्राप्त करीं, तथा अपने पहले सत्र के अंत के पश्चात यह वर्ष की सबसे बड़ी नई केबल शृंखला के रूप में उभरी।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ वाईटमन, कैट्रीओना (जुलाई 21, 2011). "'Sons of Anarchy', 'American Horror Story' premiere dates set". डिजिटल स्पाई. Archived from the original on 26 जून 2015. Retrieved मार्च 31, 2012.
- ↑ फ्रेंकल, डैनियल (अक्टूबर 31, 2011). "'American Horror Story' gets season 2 order from FX". Reuters. Archived from the original on 9 मार्च 2012. Retrieved मार्च 31, 2012.
- ↑ एंड्रिवा, नेली. "'American Horror Story' Two-Hour Finale Will Be Trimmed To 90 Minutes". deadline.com. डेडलाइन. Archived from the original on 18 अप्रैल 2012. Retrieved मार्च 31, 2012.
{{cite web}}
: Italic or bold markup not allowed in:|publisher=
(help) - ↑ अ आ वैन-डर-वर्फ, टॉड. "American Horror Story to completely ditch season one characters, story, do something new in season two". द ए॰वी॰ क्लब. Archived from the original on 15 अप्रैल 2012. Retrieved मार्च 31, 2012.
- ↑ "This Week's Cover: The Best and Worst of 2011". popwatch.ew.com. पॉपवॉच. दिसंबर 15, 2011. Archived from the original on 16 अक्तूबर 2014. Retrieved मार्च 31, 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "The Best Performances of 2011". tvguide.com. टीवी गाइड. Archived from the original on 13 अक्तूबर 2013. Retrieved मार्च 31, 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- अमेरिकन हॉरर स्टोरी] को इण्टरनेट मूवी डेटाबेस पर देखें
- औपचारिक जालस्थल
- अमेरिकन हॉरर स्टोरी को इण्टरनेट मूवी डेटाबेस पर देखें
- अमेरिकन हॉरर स्टोरी TV.com पर
- Pages using the JsonConfig extension
- CS1 errors: markup
- CS1 errors: dates
- Pages using infobox television with unknown parameters
- Pages using infobox television with incorrectly formatted values
- Pages using infobox television with nonstandard dates
- आधिकारिक वेबसाइट विकिडेटा और विकिपीडिया में भिन्न है
- The haunted house
- दशक 2010 की अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ
- अमेरिकी नाटक टेलीविजन शृंखला
- अमेरिकी हॉरर गल्प टेलिविज़न शृंखलाएँ