अमित लोढ़ा
अमित लोढ़ा | |
---|---|
जन्म |
22 फ़रवरी 1974 जयपुर, राजस्थान |
शिक्षा प्राप्त की |
सेंट जेवियर स्कूल, जयपुर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (दिल्ली) |
नियोक्ता | भारत सरकार के भारतीय पुलिस सेवा (अखिल भारतीय सेवा) |
प्रसिद्धि कारण | बिहार डायरीज |
पुरस्कार | राष्ट्रपति पुलिस पदक |
अमित लोढ़ा (जन्म 22 फरवरी 1974) बिहार कैडर के 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। लोढ़ा ने 1995 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से स्नातक की उपाधि ली। उन्हें बिहार के कुख्यात गैंगस्टर अशोक महतो और उसके दोस्त पिंटू मेहतों को जेल में पहुँचाने का श्रेय दिया जाता है ।[1]
उन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ भारत के वीर फंड शुरू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो शहीदों के परिवारों को सहायता प्रदान करती है ।[2]
लेखन[संपादित करें]
उनकी किताब 'बिहार डायरीज' (प्रकाशक: Penguin, प्रकाशन वर्ष: 2018) में कहानी के रूप में इन्ही घटनाओं का जिक्र है ऐसा माना जाता है। [3]
विवाद[संपादित करें]
विशेष निगरानी इकाई ने नेटफ्लिक्स पर 25 नवंबर 2022 से प्रदर्शित वेब सीरीज "खाकी :द बिहार चेप्टर” को इसी किताब पर आधारित मानकर उनपर वित्तीय अनियमितता का आरोप दर्ज की क्योंकि उन्होने सरकार से पूर्व अनुमति या अनुमोदन के बिना नेटफ्लिक्स के साथ करार किया।[4]
वर्तमान में लोढ़ा (दिसम्बर 2022) निलंबित हैं[5]।
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ सिंह, परमानंद (2022-12-10). "क्या IPS Amit Lodha पर लिया जाएगा एक्शन? ADG गंगवार ने दिया बड़ा अपडेट, abp को बताया पूरा मामला". www.abplive.com. अभिगमन तिथि 2022-12-13.
- ↑ https://indianexpress.com/article/entertainment/web-series/khakee-the-bihar-chapter-ips-amit-lodha-karan-tacker-neeraj-pandey-8287809/
- ↑ https://www.hindustantimes.com/books/bihar-diaries-ips-amit-lodha-s-life-makes-for-thrilling-book-bollywood-film/story-XlNH6wVwgHYNJPltVvbLcM.html
- ↑ "IPS अमित लोढ़ा बुरे फंसे, खाकी वेब सीरीज से ब्लैकमनी सफेद की; संपत्ति की गलत जानकारी दी". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-12-13.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
- ↑ "खाकी: 'द बिहार चैप्टर' वाले IPS अमित लोढ़ा हुए सस्पेंड, भ्रष्टाचार का आरोप, वेब सीरीज में पैसा लगाने के शक में घिरे". Zee Business (Hindi में). अभिगमन तिथि 2022-12-13.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)