अमरपुरा खालसा
अमरपुरा खालसा भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर ज़िले की भींडर तहसील में स्थित एक ग्राम पंचायत है। 2011 की जनसंख्या 2,539 थी।[1] यहाँ की प्रमुख भाषाएँ हिंदी और मेवाड़ी हैं।
अमरपुरा खालसा
Amarpura Khalsa | |
|---|---|
| निर्देशांक: 24°30′11″N 74°11′17″E / 24.503°N 74.188°Eनिर्देशांक: 24°30′11″N 74°11′17″E / 24.503°N 74.188°E | |
| देश | भारत |
| राज्य | राजस्थान |
| ज़िला | उदयपुर |
| तहसील | भीण्डर |
| उपनाम | अमरपुरा/Amarpura |
| जनसंख्या (2011) | |
| • कुल | 2,539 |
| भाषा | |
| • प्रचलित | हिंदी, मेवाड़ी |
| समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
| पिनकोड | 313602 |
उपनाम
[संपादित करें]अमरपुरा खालसा को आमतौर पर स्थानीय लोग और आस-पास के लोग अमरपुरा के नाम से जानते हैं। यह संक्षिप्त नाम स्थानीय बोली और आम बोलचाल में प्रयोग होने के कारण लोकप्रिय है।
संस्कृति और समाज
[संपादित करें]ग्राम अमरपुरा खालसा में मुख्य रूप से मेवाड़ी संस्कृति का गहरा प्रभाव देखा जाता है। यहाँ नवरात्रि, गणेश चतुर्थी, दीपावली और मकर संक्रांति जैसे प्रमुख त्योहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। विशेष रूप से खेड़ा खुट माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर अष्टमी के दिन 1,101 दीपों की भव्य महाआरती आयोजित की जाती है, जो अब गाँव की एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है। नवरात्र के नौ दिनों तक गाँव में भजन-कीर्तन, डांडिया महोत्सव और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिनमें ग्रामीण अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
शिक्षा
[संपादित करें]अमरपुरा खालसा में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। गाँव में दो सरकारी विद्यालय हैं: राजकीय प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5 तक) और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 6 से 12 तक)। उच्च शिक्षा के लिए छात्र भींडर या उदयपुर जाते हैं।
स्वास्थ्य
[संपादित करें]अमरपुरा खालसा में एक उप-स्वास्थ्य केंद्र और कुछ निजी क्लीनिक हैं, जो प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते हैं। गंभीर या जटिल मामलों में मरीजों को उदयपुर या भीडणर ले जाया जाता है।
परिवहन
[संपादित करें]अमरपुरा खालसा मुख्य रूप से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। गाँव में बस सेवा और निजी वाहन उपलब्ध हैं, जिससे ग्रामीण आसानी से आसपास के क्षेत्रों तक पहुँच सकते हैं। गाँव में रेलवे लाइन मौजूद है, लेकिन अपना रेलवे स्टेशन नहीं है; नज़दीकी रेलवे स्टेशन भींडर या खेरोदा में है।
अर्थव्यवस्था
[संपादित करें]अमरपुरा खालसा की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि और पशुपालन पर आधारित है। गाँव के अधिकांश लोग खेती से जुड़े हैं, और मुख्य फसलें गेहूँ, बाजरा, मक्का और दलहन हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ ग्रामीण दूध उत्पादन और पशुपालन के साथ-साथ गाँव के बाहर नौकरी या व्यापार कर अपनी आय अर्जित करते हैं। गाँव में छोटे व्यवसाय और दुकानें भी स्थानीय लोगों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करती हैं।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "अमरपुरा खालसा जनसंख्या 2011". Census of India. अभिगमन तिथि: 9 October 2025.