अब्राहम वैन हॅल्सिंग
अब्राहम वैन हॅल्सिंग | |
---|---|
ड्रैकुला पात्र | |
द्वारा | ब्राम स्टोकर |
निभाने वाले | एडवर्ड वैन सलोन, पिटर कुशिंग, एंथोनी होपकिंस |
जानकारी | |
प्रजाति | मानव |
लिंग | पुरुष |
पेशा | डॉक्टर, वकील, पिशाचों का शिकारी |
राष्ट्रीयता | डच |
प्रोफ़ेसर अब्राहम वैन हॅल्सिंग (अंग्रेज़ी: Professor Abraham Helsing) ब्राम स्टोकर के १८९७ में लिखे भुतहा-डरावने उपन्यास ड्रैकुला का काल्पनिक पात्र है। वह एक डच डॉक्टर है जो कई कार्यों में महारत रखता है व एम.डी, डी.पिएच, डी. लिट आदि पदवियां रखता है। यह पात्र बेहतर तौर पर पिशाचों का शिकार व काउंट ड्रैकुला के मुख्य क्षत्रु के रूप में जाना जाता है।
ड्रैकुला[संपादित करें]
मुख्य लेख : ड्रैकुला (उपन्यास)
उपन्यास में वैन हॅल्सिंग को उसका भूतपूर्व क्षात्र डॉ॰ जॉन सीवर्ड लुसी वेस्टेंरा की रहस्यमयी बीमारी को ठीक करने में सहायता प्रदान करने के लिए बुलाता है। वैन हॅल्सिंग को सबसे पहले यह पता चलता है कि लुसी पिशाच के हमले का शिकार हुई है और डॉ॰ सीवर्ड व उसके मित्रों को लुसी को बचाने के लिए सहायता प्रदान करता है।