अब्बास इराक़ची

अब्बास अरघची (फ़ारसी: عباس عراقچی, उच्चारण [ʔæbˌbɒːse æɾɒːˈɢtʃi] जिसे अराकची भी लिखा जाता है,जन्म 5 दिसंबर 1962) एक ईरानी राजनयिक और राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने अगस्त 2024 से ईरान के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया है। इससे पहले उन्होंने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और फ़िनलैंड और जापान में ईरानी राजदूत के रूप में कार्य किया था।
प्रारंभिक जीवन और परिवार
[संपादित करें]अराघची का जन्म 5 दिसंबर 1962 को ईरान के तेहरान में एक फारसी परिवार में हुआ था। उनके तीन भाई और तीन बहने हैं। उनके दादा कालीन के व्यापारी थे, जिस कारण से उनके परिवार के अधिकांश व्यापार और वाणिज्य से जुड़े हुए हैं। 17 साल की उम्र में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। एक किशोर के रूप में, उन्होंने ईरानी क्रांति में भाग लिया, जिसके बाद वे ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) में शामिल हो गए, जहाँ उन्होंने नौ साल तक सेवा की और ईरान-इराक युद्ध में लड़े।[1] [2]
उनके दो बड़े भाई महत्वपूर्ण पदों पर हैं, जिनमें से एक विक्रेता संघ के निदेशक मंडल का सदस्य है, और दूसरा निर्यातक संघ का सदस्य है।[3] उनके भतीजे अहमद अराघची, विदेशी मुद्रा के लिए ईरान के सेंट्रल बैंक के डिप्टी गवर्नर थे हालाँकि उनको अपने पद से बर्खास्त कर दिया गया था और बाद में ईरान के मुद्रा संकट की व्यापक जांच के बीच कई अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।[4] 2019 में, अहमद अराघची विदेश मंत्रालय में उप राजनीतिक थे।[5]
उनकी शादी बहरेह अब्दुल्लाह से हुई थी, उनके दो बेटे और एक बेटी है, लेकिन उनकी शादी समाप्त हो गई।[6][3] उन्होंने तब से अरेज़ू अहमदवंद से शादी की है।[7]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ خبرگزاری دانشجو (15 August 2024). "چالشها و برنامههای عباس عراقچی برای وزارت امور خارجه: آیا وفاق ملی تحقق مییابد؟!" [The Challenges and Plans of Abbas Araghchi for the Ministry of Foreign Affairs: Will National Consensus Be Achieved?!]. خبرگزاری دانشجو (फ़ारसी भाषा में). अभिगमन तिथि: 24 October 2025.
- ↑ https://www.unitedagainstnucleariran.com/abbas-araghchi-foreign-minister.
{{cite web}}: Missing or empty|title=(help) - 1 2 "Biography of Abbas Araghchi and his wives Amir Ali Ahmadvand and Abdollahian". Abdi Media. 25 April 2025. अभिगमन तिथि: 24 October 2025. उद्धरण त्रुटि: अमान्य
<ref>टैग; "Abdi" नाम कई बार भिन्न सामग्री के साथ परिभाषित है - ↑ "Iran central bank forex chief arrested: judiciary". France 24. 5 August 2018. अभिगमन तिथि: 24 October 2025.
- ↑ Hajizade, Ali (12 January 2019). "While the Iranian regime's elite bash US, their children reap its benefits". Al Arabiya English. अभिगमन तिथि: 24 October 2025.
- ↑ Kia, Shahriar (13 August 2024). "Who is Abbas Araghchi: The Latest Figure in Iran's Authoritarian Foreign Policy Machine". NCRI. अभिगमन तिथि: 24 October 2025.
- ↑ Davar, Faramarz (24 November 2025). "Iran's Foreign Minister Faces Mounting Criticism Amid Diplomatic Isolation". iranwire.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 1 March 2026.