अब्बास-मस्तान
अब्बास-मस्तान | |
---|---|
पेशा | निर्देशक, लेखक, निर्माता |
कार्यकाल | 1990-अब तक |
धर्म | दाऊदी बोहरा |
अब्बास और मस्तान बर्मावाला दो भाई हैं जो बॉलीवुड में थ्रिलर और ऐक्शन फिल्मों के निर्देशन (डायरेक्शन) के लिए जाने जाते हैं। ये प्रायः अपनी फिल्मों में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु व करीना कपूर आदि को कास्ट करते हैं। इन दोनों ने बॉलीवुड की कुछ महान फ़िल्में डायरेक्ट की हैं जैसे: खिलाड़ी, बाज़ीगर, सोल्जर, अजनबी, बादशाह, ऐतराज़, हमराज़, 36 चाइना टाउन, रेस और रेस 2.
इतिहास
[संपादित करें]अब्बास और मस्तान बर्मावाला दो भाई हैं जो की मूल रूप से सूरत, गुजरात से आते हैं।इनके भाई हुसैन बर्मावाला प्रसिद्ध गुजरती व हिंदी फिल्मों के एडिटर हैं। इन दोनों ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती फिल्मों से की।
जीवन
[संपादित करें]अब्बास , मस्तान और उनके तीसरे भाई हुसैन (आखिरी नाम बर्मावाला) सूरत से हैं। इनका परिवार फर्नीचर के बिज़नस में है पर अब्बास और मस्तान अपने जीवन में कुछ अलग करना चाहते थे। वे अपने अंकल एस डी कुरा से मिले जो हिंदी फिल्मों में एडिटिंग का काम करते थे। उन्होंने उन्हें सलाह दी की फ़िल्म डायरेक्शन करें से पहले वे फ़िल्म एडिटिंग करें। धीरे धीरे वे सुल्तान अहमद के साथ उनके असिस्टेंट के रूप में जुड़ गए जो एक फ़िल्म गंगा की सौगन्ध (1978) बना रहे थे। इन्होंने गोंविंदभाई पटेल के साथ भी असिस्टेंट के रूप के काम किया। उन्होंने कुछ और फ़िल्में भी कीं पर जब पटेल ने Sajan Tara Sambharana (1985), फ़िल्म करने से माना कर दिया तब इन्हें इस फ़िल्म को डायरेक्ट करने का मौका मिला और ये हिट हो गयी।
जब अब्बास-मस्तान का डिरेक्टर के रूप में फ़िल्मी करियर शुरू हुआ तो इन्होंने कुछ गुजरती फ़िल्म बनायीं और फिर हिंदी सिनेमा में उतर गए। पहली हिंदी फ़िल्म जो इन्होंने की वो अग्नीकाल थी जो जीतेन्द्र,राज बब्बर और माधवी के साथ 1990 में की। तब से ये 14 फ़िल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। इन्होंने बर्मावाला पार्टनर्स नामक अपना प्रोडिक्शन हाउस भी शुरू किया।
ये दोनों हॉलीवुड फिल्मों से प्रोत्साहन (इंस्पिरेशन) लेकर उसमें ग्लैमर जोड़ने के लिए जाने जाते हैं।
इसके अतिरिक्त इनकी अधिकतर फिल्मों में हीरो और हेरोइंस का नाम राज और प्रिया होता है।
फ़िल्में
[संपादित करें]निर्देशक
[संपादित करें]निर्माता
[संपादित करें]- लाइफ पार्टनर (14 अगस्त 2008)
- इवनो ओरुवान (7 दिसंबर 2007)
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "KAPIL SHARMA GETS FIT FOR DEBUT FILM KIS KISKO PYAR KARU". Archived from the original on 7 दिसंबर 2014. Retrieved 27 नवंबर 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]![]() |
अब्बास-मस्तान से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |