अफ़्रीकान्स भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(अफ़्रीकांस भाषा से अनुप्रेषित)
अफ़्रीकांस भाषा स्मारक

अफ़्रीकांस भाषा एक दक्षिणी फ़्रांकोनीयाई भाषा है जो दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाती है।

भाषा परिवार[संपादित करें]

यूरोप में दक्षिणी फ्रांकोनीयाई भाषाओं के बोलने वाले इलाके

बोली[संपादित करें]

दक्षिण अफ़्रीका, नमीबिया, और कुछ-कुछ, बोटसवाना और ज़िम्बाब्वे में बोली जाती है। यह दक्षिण हालैंड की डच भाषा से निकली है और आम तौर पर दक्षिण अफ़्रीका में बसे डच लोगों द्वारा बोली जाती है। यहाँ 18वीं सदी में इसकी उन्नती शुरू हुई। इस वजह से यह डच की एक 'बेटी-भाषा' के नज़र से देखा जा सकता है जिसको पहले "केप की डच" (केप डच, यहाँ पर आए पहले डच लोगों को भी कहा जाता था) या "किचन डच" (आफ़्रीकांस के शुरूआती दिनों में इसके लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अनादरजनक शब्द) कहा जाता था। यह शब्द डच शब्द "आफ़्रीकांस -हालैंडस" से बना है जिसका मतलब है "अफ़्रीकी डच"। दक्षिण अफ़्रीका में बसने वाले डच लोगों के वारिसों और डच लोगों के ग़ुलाम के वारिसों की मातृभाषा आम तौर पर अफ़्रीकांस है।

आफ़्रीकांस के प्रसार का एक कारण इसकी सार्वजनिक उन्नती भी है कि यह आम तौर पर अख़बारों, रेडियो प्रोगरामों, टी.वी. आदि पर इसका इस्तेमाल किया जाता है और 1933 में पूरे हुए पहले अनुवादों से लेकर बायबल के काफ़ी अनुवाद इस भाषा में प्रकाशित हो चुके हैं।

प्रमुख क्षेत्र[संपादित करें]

पूरे अफ्रीका में बोलने वाले
दक्षिण अफ़्रीका के पश्चिमी भाग में अफ़्रीकांस के बोलने वालों का बहुमत
नमीबिया में बोलने वाले इलाक़े

यह दक्षिण अफ़्रीका के पश्चिमी भाग — उत्तरी केप और पश्चिमी केप सूबे — की मुख्य भाषा है और 75.8% कलर्ड दक्षिण अफ़्रीकी (3.4 मिलियन लोग), 60.8% सफ़ेद दक्षिण अफ़्रीकी (2.7 मिलियन) की मातृभाषा है और 4.6% एशियायी दक्षिण अफ़्रीकियों (58,000) की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली मातृभाषा है। लगभग 1.5% काले दक्षिण अफ़्रीकी (600,000 लोग) इसको अपनी मातृभाषा के तौर पर बोलते हैं। बांतू भाषाओं के बोलने वालों की बड़ी संख्या और अंग्रेज़ी बोलने वाले दक्षिण अफ़्रीकी भी इसको अपनी दूसरी भाषा के तौर पर बोलते हैं। यह स्कूलों में पढ़ाई जाती है और लगभग 10.3 मिलियन इसको दूसरी भाषा के तौर पर सीखते हैं।

बोलने वाले व्यक्तियों की संख्या[संपादित करें]

दक्षिण अफ़्रीका में लगभग 7 मिलियन मूल बोलने वाले, या आबादी के 13.5% हिस्से से, यह देश की तीसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। दक्षिण अफ़्रीका की सभी ग्याराह आधिकारिक भाषाओं में से आफ्रीकांस का सबसे ज़्यादा नस्ली और भौगोलिक प्रसार है और यह दूसरी या तीसरी भाषा के तौर पर बहुतायत में बोली और समझी जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय आंकड़े[संपादित करें]

देश बोलने वाले प्रतिशत साल सन्दर्भ
 ऑस्ट्रेलिया 35,030 0.16% 2011 [1]
 बोत्सवाना 8,082 0.39% 2011 [1]
साँचा:Country data मॉरीशस 36 0.002% 2011 [1]
 नामीबिया 180,029 8.7% 2011 [1]
 न्यूज़ीलैंड 21,123 0.52% 2006 [1]
साँचा:Country data दक्षिण अफ़्रीका 6,855,082 13.4% 2011 [1]

दक्षिण अफ़्रीकी आंकड़े[संपादित करें]

नस्ली समूह 2011 में बोलने वाले व्यक्तियों की संख्या
कलर्ड दक्षिण अफ़्रीकी 3 442 164
सफ़ेद दक्षिण अफ़्रीकी 2 710 461
काले दक्षिण अफ़्रीकी 602 166
एशियाई और भारतीय दक्षिण अफ़्रीकी 58 700
अन्य 41 591
कुल 6 855 082

लिपि[संपादित करें]

अफ़्रीकांस लिखने हेतु अरबी लिपि: एक पुस्तिका

यह मुख्य रूप से रोमन लिपि में लिखी जाती है लेकिन अफ़्रीकांस के शुरुआती दिनों में केप के मुसलमान मलेशीयाई आबादी (जो कि डच लोगों के ग़ुलाम थे, सरकारी तौर पर "कलर्ड" के रूप में वर्गीकृत) ने इस भाषा को लिखने हेतु अरबी लिपि का प्रयोग किया।

शब्दावली[संपादित करें]

हालाँकि आफ़्रीकांस ने कई अन्य भाषाएँ, जैसे कि पुर्तगाली, बांतू भाषाएँ, खोई-सान, जर्मन, मलयाली, मलेशियाई, इत्यादि, से शब्द अपनाए हैं परन्तु अंदाज़न 90 से 95 प्रतिशत आफ़्रीकांस शब्दावली की स्रोत डच है।

बांतू भाषाएँ से
  • fundi, यानि फ़ुण्डी मतलब ज्ञानी या विद्वान
  • lobola, यानि लोबोला मतलब दहेज (अफ़्रीकी जनजातियों की खास प्रथा)
  • mahem, यानि माहेम, एक दक्षिण अफ़्रीकी पक्षी
  • maroela, यानि मारूला, एक दक्षिण अफ़्रीकी फल
  • tamboekiegras, यानि टामबूकिख़्रास, अफ़्रीकी वास्तुकला में छतों बनाने के लिए सूखे घास
  • tambotie, यानि टाम्बूटि, दक्षिण अफ़्रीका में एक पर्णपाती पेड़
  • tjaila / tjailatyd, यानि चालिया / चालियाटेय्ट, मतलब "काम से घर जाना"
पुर्तगाली से
  • sambreel, यानि साम्ब्रीयल, मतलब छाता
  • kraal, यानि क्राल, मतलब पशु बाड़े
  • mielie, यानि मिली, मतलब मक्का
खोई-सान से
  • assegaai, यानि अस्सेख़ाई, मतलब भाला
  • dagga, यानि डाख़ा, मतलब गांजा
  • geitjie, यानि ख़ैय्की, मतलब गिरगिट
  • gogga, यानि ख़ोख़ा, मतलब कीट
  • karos, यानि कारोस, मतलब जानवरों की खाल से बने कंबल
  • kierie, यानि कीरि, मतलब छड़ी
मलेशियाई से
  • baie, यानि बाये, मतलब बहुत या ज़्यादा
  • baadjie, यानि बाइकी, मतलब जैकेट
  • piesang, यानि पीसांग, मतलब केला

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Population by language, sex and urban/rural residence". UNdata. मूल से 19 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 October 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]