अपर्णा दास
| अपर्णा दास | |
|---|---|
|
2023 में अपर्णा | |
| जन्म |
10 सितम्बर 1995 मस्कट, ओमान |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| शिक्षा | श्री कृष्णा कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कोयंबतूर, तमिलनाडु |
| पेशा | अभिनेत्री |
| कार्यकाल | 2018–वर्तमान |
| जीवनसाथी | दीपक परम्बोल (वि॰ 2024) |
अपर्णा दास (जन्म- 10 सितम्बर 1995) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्यतः मलयालम और तमिल फिल्मों में अभिनय करती हैं। अपर्णा ने मलयालम फिल्म ज्ञान प्रकाशन (2018) और तमिल फिल्म बीस्ट (2022) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। तमिल फिल्म दादा (2023) के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। [1]
आरंभिक जीवन
[संपादित करें]अपर्णा का जन्म 10 सितम्बर 1995 को मस्कट, ओमान में बसे मलयाली माता-पिता के घर हुआ। इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गंगोत्री इंग्लिश मीडियम स्कूल, नेनमारा और इंडियन स्कूल, दर्सैत से पूरी की। श्री कृष्णा कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कोयंबतूर से इन्होंने स्नातक की पढ़ाई हैं।[2] अपनी स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी करने के बाद अपर्णा ने एक एकाउंटेंट के रूप में काम किया। अपनी पढ़ाई के दौरान और उसके बाद भी इन्होंने कई संस्थानों और पत्रिकाओं के लिए मॉडल के रूप में काम किया।
करियर
[संपादित करें]बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद मस्कट में काम करते हुए अपर्णा को सत्यन एंथिकाड की व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म ज्ञान प्रकाशन (2018) में कास्ट किया गया।[3] बाद में उन्होंने मनोहरम (2019) में विनीत श्रीनिवासन के साथ मुख्य भूमिका निभाई। अपर्णा तमिल फ़िल्म बीस्ट (2022) में नज़र आईं तथा तमिल फ़िल्म दादा में भी अभिनय की जहाँ उनकी भूमिका को सराहा गया। उन्होंने तेलुगु फ़िल्म आदिकेशव (2023) से भी अभिनय में शुरुआत की।
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]अपर्णा दास ने 24 अप्रैल, 2024 को अभिनेता दीपक परम्बोल से शादी की।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "फुल लिस्ट ऑफ विनर्स ऑफ द 69th शोभा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (तमिल) 2024". www.filmfare.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 1 अक्टूबर 2025.
- ↑ "अपर्णा दास हेयर्स ऑल यू नीड टू नो अबाउट दिस विजय बीस्ट एक्ट्रेस". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 2 दिसम्बर 2021. अभिगमन तिथि: 1 अक्टूबर 2025.
- ↑ "बीइंग एन एक्टर इस ए ड्रीम केम ट्रू - अपर्णा दास (एक्ट्रेस)". ईट माई न्यूज. अभिगमन तिथि: 1 अक्टूबर 2025.
- ↑ "मलयालम एक्टर्स अपर्णा दास एंड दीपक परम्बोल मैरी इन केरल". हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी भाषा में). 24 अप्रैल 2024. अभिगमन तिथि: 1 अक्टूबर 2025.