अन्योन्यक्रिया अभिकल्प
अन्योन्यक्रिया अभिकल्प (अंग्रेज़ी: Interaction Design, इंटरैक्शन डिज़ाइन; जिसे संक्षेप में IxD कहा जाता है), "संवादात्मक डिजिटल उत्पादों, पर्यावरणों, प्रणालियों तथा सेवाओं के अभिकल्प की प्रक्रिया है।"[1] अन्य डिज़ाइन क्षेत्रों की भाँति रूप में रुचि रखते हुए भी, इसका मुख्य केन्द्रबिंदु व्यवहार पर है।[2] यह विधा वस्तुओं की वर्तमान स्थिति के विश्लेषण के बजाय उनके संभावित रूपों का समन्वित रूप से निर्माण करती है। यही तत्व अन्योन्यक्रिया अभिकल्प को विज्ञान या अभियांत्रिकी के स्थान पर एक अभिकल्प क्षेत्र के रूप में परिभाषित करता है।[3]
अन्योन्यक्रिया अभिकल्प उपयोक्ताओं की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुकूलित अभिकल्प निर्माण हेतु मनोविज्ञान, मानव-संगणक अन्योन्यक्रिया (HCI), सूचना स्थापत्य तथा उपयोक्ता अनुसंधान जैसे विविध क्षेत्रों से सिद्धांत ग्रहण करती है। इसमें तीन प्रमुख चरण सम्मिलित हैं:
१. उत्पाद के प्रयोग का संदर्भ समझना,
२. उपयोक्ता लक्ष्यों एवं व्यवहारों की पहचान करना,
३. उपयोक्ता की अपेक्षाओं के प्रति संवेदी अभिकल्प समाधान विकसित करना।
जहाँ सॉफ्टवेयर अभियांत्रिकी जैसे विषय प्रौद्योगिकी हितधारकों के लिए अभिकल्प पर केन्द्रित हैं, वहीं अन्योन्यक्रिया अभिकल्प प्रासंगिक तकनीकी या व्यावसायिक बाध्यताओं के अंतर्गत उपयोक्ताओं के अनुभव का अनुकूलन करने पर केन्द्रित है।[3]
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ Cooper, Alan; Reimann, Kaye; Keezer, Leiben (2007). About Face 3: The Essentials of Interaction Design. Indianapolis, Indiana: Wiley. ISBN 978-0-470-08411-3. अभिगमन तिथि: 18 July 2011.
- ↑ Cooper, Alan; Reimann, Kaye; Keezer, Leiben (2007). About Face 3: The Essentials of Interaction Design. Indianapolis, Indiana: Wiley. ISBN 978-0-470-08411-3. अभिगमन तिथि: 18 July 2011.
- 1 2 Cooper, Alan; Reimann, Kaye; Keezer, Leiben (2007). About Face 3: The Essentials of Interaction Design. Indianapolis, Indiana: Wiley. ISBN 978-0-470-08411-3. अभिगमन तिथि: 18 July 2011. उद्धरण त्रुटि: अमान्य
<ref>टैग; "AboutFace3" नाम कई बार भिन्न सामग्री के साथ परिभाषित है