अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति
![]() | |
सिद्धांत | Spirit in Motion (भावना में गति) |
---|---|
स्थापना | 22 सितम्बर 1989 |
प्रकार | खेल संघ |
मुख्यालय | बॉन, जर्मनी |
सदस्यता |
176 राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति |
आधिकारिक भाषा |
जर्मन, स्पेनी तथा अंग्रेजी आवश्यकता पड़ने पर मेज़बान देश की आधिकारिक भाषा |
अध्यक्ष |
एंड्रू पारसंस |
उपाध्यक्ष |
दुआने काले |
जालस्थल |
www |
अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (IPC; जर्मन: Internationales Paralympisches Komitee) एक ग़ैर-लाभकारी संगठन तथा संचालक मण्डल है जो कि पैरालम्पिक खेलों का आयोजन करता है। इसकी स्थापना जर्मनी के डसेलडॉर्फ़ नगर में 22 सितम्बर 1989 को हुई थी। आईपीसी का स्वयं का एक लोकतान्त्रिक कानून व ढांचा है और यह 176 राष्ट्रीय पैरालम्पिक समितियों, चार दिव्यान्गों के लिये बने अन्तरराष्ट्रीय संगठनों तथा पाँच क्षेत्रीय संगठनों से मिलकर बना है। इसका मुख्यालय बॉन, जर्मनी में स्थित है।
अध्यक्ष
[संपादित करें]अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति के अब तक तीन अध्यक्ष बन चुके हैं। इसके संस्थापक सदस्य रॉबर्ट स्टेडवर्ड थे, जिन्होंने पहले कैनेडीयन स्पोर्ट्स फण्ड फॉर फिजिकली डिसेबल्ड की स्थापना की थी।[1] उनके उत्तराधिकारी फ़िलिप क्रावेन हुए जिन्होंने 2001 से 2017 तक इसकी कमान संभाली। क्रावेन के उत्तराधिकारी एंड्रू पारसंस हुए जो कि पूर्व में इसके उपाध्यक्ष तथा ब्राज़ीलियन पैरालम्पिक समिति के पूर्व अध्यक्ष थे।[2]
Name | Country | Term |
---|---|---|
रॉबर्ट स्टेडवर्ड | ![]() |
1989–2001 |
फ़िलिप क्रावेन | ![]() |
2001–2017 |
एंड्रू पारसंस | ![]() |
2017– |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ ""Robert Steadward, builder"". Archived from the original on 25 दिसंबर 2009. Retrieved 12 दिसंबर 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "Andrew Parsons elected new IPC President". www.paralympic.org. अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति. 8 सितम्बर 2017. Archived from the original on 1 दिसंबर 2017. Retrieved 30 नवम्बर 2017.
{{cite web}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help)