अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर | |
---|---|
![]() | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण मई 2019 | |
पूर्वा धिकारी | पोन राधाकृष्णन |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण मई 2008 | |
पूर्वा धिकारी | प्रेम कुमार धूमल |
चुनाव-क्षेत्र | हमीरपुर |
जन्म | 24 अक्टूबर 1974 |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | शेफाली ठाकुर |
निवास | हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश |
शैक्षिक सम्बद्धता | दयानंद माडल स्कूल, जलंधर, पंजाब; दोआबा महाविद्यालय, जलंधर से बी.ए. |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ |
अनुराग ठाकुर (जन्म नाम: अनुराग सिंह ठाकुर) भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्धता रखने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। अनुराग 2009 के उपचुनाव एवं 2014 के आम चुनावों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।[1] वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं।
कैरियर[संपादित करें]
अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष हैं। 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। वह भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।[2][3]
- 20 जनवरी 2019 को संसद रत्न सम्मान से सम्मानित
- हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश से संसद के सदस्य।
- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रान्ताध्यक्ष।
- 25 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश राज्य क्रिकेट संघ के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष।
- भारतीय जूनियर क्रिकेट टीमों का चयन करने के लिए वर्ष 2001 में 26 साल की उम्र में सबसे युवा राष्ट्रीय चयनकर्ता बने।
- हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष।
- हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव।
- हॉकी हिमाचल प्रदेश के महासचिव।
- भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य।
- बीसीसीआई के संयुक्त सचिव रहे।दिनांक 22/05/016को बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गये।
अनुराग 34वे और दूसरे कम उम्र के अध्यक्ष है।इनसे पहले 1963 में फतेह सिंह गायकवाङ ने 33 साल की उम्र में पद संभाला था। बीजेपी के नेता और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर अब सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। सेना प्रमुख जनरल सुहाग ने अनुराग ठाकुर को खुद टेरिटोरियल आर्मी में शामिल किया। अनुराग संसद सत्र के बीच बाकायदा आर्मी की ट्रेनिंग भी लेंगे.
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "NDA RESULTS 2014". मूल से 18 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मई 2014.
- ↑ "ECI Winners List Himachal Pradesh". मूल से 27 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मई 2014.
- ↑ "Lok Sabha Members Himachal Pradesh". मूल से 27 मई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मई 2014.
![]() ![]() | यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |