अनुपम त्रिपाठी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अनुपम त्रिपाठी
जन्म 2 नवम्बर 1988 (1988-11-02) (आयु 35)
नई दिल्ली, भारत
आवास दक्षिण कोरिया
पेशा अभिनेता
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

अनुपम त्रिपाठी (कोरियाई: 아누팜 트리파티; जन्म 2 नवंबर 1988) दक्षिण कोरिया में रहने वाले एक भारतीय अभिनेता हैं। वह विभिन्न दक्षिण कोरियाई टेलीविजन शृंखलाओं और फिल्मों में दिखाई दिए हैं। उनकी कई भूमिकाएँ कोरियाई समाज में एक प्रवासी श्रमिक होने से सम्बन्धित हैं। उनकी पहली फ़ीचर फ़िल्म 'ओड टू माय फ़ादर' (2014) थी। उन्होंने नेटफ्लिक्स की उत्तरजीविका ड्रामा धारावाहिक 'स्क्विड गेम' (2021) में अब्दुल अली के रूप में अभिनय किया, जिसने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

त्रिपाठी का जन्म 2 नवंबर 1988 को नई दिल्ली के एक मध्यम वर्ग परिवार में हुआ था।[1] उन्होंने वर्ष 2006 से अभिनय और गायन में प्रशिक्षण प्राप्त की।[2] वे वर्ष 2010 में कोरिया राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए दक्षिण कोरिया चले गए। उन्होंने शुरुआत में भाषा और संस्कृति में बदलाव से अनुकूल होने के दौरान आए कठिनाइयों के बारे में चर्चा किया है।[2] 2021 तक वह अभिनय में मास्टर्स डिग्री समाप्त कर रहा है।[2]

आजीविका[संपादित करें]

त्रिपाठी ने अपने विश्वविद्यालय के तीसरे वर्ष में दक्षिण कोरियाई नाटकों और विज्ञापनों में अभिनय करना शुरू कर दिया।[3] किसी फीचर फिल्म में उनकी पहली भूमिका थी 'ओड टू माय फ़ादर' (2014) में एक अनाम श्री लंका के आदमी के रूप में।[2] नाटक '불량청년' ('बुल-यांग-चोंग-नियोन') में उन्होंने कोरियाई स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे एक बम विशेषज्ञ का अभिनय किया था, जिसे 36वें सोल थिएटर उत्सव के लिए चुना गया था।[3] उसने 'हॉस्पिटल प्लेलिस्ट' (2020) जैसे टेलिविज़न धारावाहिक और 'स्पेस स्वीपर्स' (2021) जैसे फिल्मों में भी कई छोटी भूमिकाएँ निभाई हैं। उसकी ज़्यादातर भूमिकाएँ कोरिया में रह रहे एक प्रवासी कर्मचारी के रूप में होती हैं।[2]


उसकी पहली मुख्य भूमिका थी नेटफ्लिक्स धारावाहिक 'स्क्विड गेम' में, जहाँ उसने एक गैरकानूनी पाकिस्तानी कर्मचारी की भूमिका निभाई।[4][5] निर्देशक ह्वांग ने कहा "कोरिया में विदेशी अभिनेताओं को ढूँढ़ना काफी मुश्किल था।" उसने अनुपम त्रिपाठी को मनोभावना को प्रकट करने के उसके कौशल, और कोरियाई भाषा में उसकी प्रवाह के कारण चुना।[5] धारावाहिक के अंतर्राष्ट्रीय सफलता के बाद इंस्टाग्राम पर त्रिपाठी के फोलोअर्स कुछ ही दिनों में 10,000 से 25 लाख हो गए।[6][7]

फिल्म[संपादित करें]

वर्ष नाम भूमिका टिप्पणियाँ सन्दर्भ
2014 'ओड टू माय फ़ादर' श्री लंका का आदमी [2]
2015 'द फ़ोन' चार्ल्स [8]
2016 'असुर: द सिटी ऑफ मैडनेस' भारतीय कर्मचारी [9]
'लक की' भारतीय व्यक्ति [9]
2017 'हार्ट ब्लैकेंड' फैक्ट्री का प्रबंधक [8]
'द हार्टबीट ऑपरेटर' नेपाली बावर्ची
2019 'मिस एंड मिसेस कॉप्स' अरबी अधीनस्थ
2021 'स्पेस स्वीपर्स' सलिवन का सहायक [2]
'दि 8th नाइट' उपदेशक स्वर [2]

टेलिविज़न[संपादित करें]

वर्ष नाम भूमिका टिप्पणियाँ सन्दर्भ
2015 'होगूज़ लव' [3]
'लेट्स ईट 2' भारतीय रेस्टोरेंट का वेटर कैमियो (एपिसोड 4) [3]
2016 'डिसेंडेंट्स ऑप द सन' आदमी जो डॉ. कांग को जूता देता है कैमियो (एपिसोड 6–7) [10]
2017 'जस्ट बिट्वीन लवर्स' सूक-ही का ग्राहक
2019 'आर्थडल क्रॉनिकल्स'
'स्ट्रेंजर्स फ्रॉम हेल' कुमैल
2020 'हॉस्पिटल प्लेलिस्ट' विदेशी रोगी का साथी कैमियो (एपिसोड 4) [2]
2021 'टैक्सी ड्राइवर' [2]
'स्क्विड गेम' अब्दुल अली [11]

स्टेज[संपादित करें]

वर्ष नाम भूमिका टिप्पणियाँ सन्दर्भ
2015 '불량청년' ('बुल-यांग-चोंग-नियोन') मज़ार [3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. 아누팜트리파티 [Anupam Tripathi, Actor]. Naver People Search (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 10 अक्टूबर 2021.
  2. Hicap, Jonathan (27 सितंबर 2021). "'Squid Game' player No. 199 Anupam Tripathi talks about role, pursuing career in Korea". Manila Bulletin (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 27 सितंबर 2021.
  3. 이데일리 (2015-06-22). "외국인·단신배우 "우릴 보는 낯선 시선…재밌잖아요!"". 이데일리 (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 27 सितंबर 2021.
  4. Kirkl, Justin (23 सितंबर 2021). "'Squid Game's Cast Features a Mix of Korean Film Powerhouses and Up and Comers". Esquire (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 27 सितंबर 2021.
  5. Chen, Heather (6 अक्टूबर 2021). "A Shout-Out to Ali, a Character Too Pure for the Dark Humanity in 'Squid Game'". www.vice.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 7 अक्टूबर 2021.
  6. Bautista, Rafael (2021-10-06). "Movies And TV Series You Should Watch If You Want To See More Of The Cast Of Squid Game". NYLON MANILA (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 7 अक्टूबर 2021.
  7. Sng, Suzanne (2021-10-05). "Squid Game actors gain millions of Instagram followers after hit show". The Straits Times (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0585-3923. अभिगमन तिथि 7 अक्टूबर 2021.
  8. Lee, Narin (2021-10-01). "[SBS Star] 'Squid Game' Anupam Tripathi Got a Scholarship to Korea's Top Arts University?". SBS NEWS (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 7 अक्टूबर 2021.
  9. 조선일보 (2021-09-26). "'오징어 게임' 외국인 노동자 '알리' 알고 보니 한예종 출신". 조선일보 (कोरियाई में). अभिगमन तिथि 27 सितंबर 2021.
  10. "Squid Game's Indian actor Anupam Tripathi has an interesting connection with Song Joong-ki and Song Hye-kyo". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2021-09-30. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2021.
  11. Kim Yu-jin (August 26, 2021). "'오징어 게임' 오영수·위하준→허성태·김주령, 목숨 건 '일촉즉발' 서바이벌 참가" ['Squid Game' Oh Young-soo, Wi Ha-joon → Heo Seong-tae, Kim Joo-ryung participate in the life-threatening 'one-touch' survival] (कोरियाई में). X-sports News. अभिगमन तिथि 26 अगस्त 2021 – वाया Naver.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]