अधिराष्ट्रीय संघ
दिखावट
सुपर नेशनल यूनियन (supranational union) या अधिराष्ट्रीय संघ एक तरह का अन्तर्राष्ट्रीय संगठन और राजनैतिक संघ होता है। इनके पास राज्य के लिए आरक्षित कुछ शक्तियों और कार्यों का प्रत्यक्ष रूप से प्रयोग करने का अधिकार होता है।[1] अधिराष्ट्रीय संघ में अन्य प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की तुलना में राज्य संप्रभुता का अधिक हस्तांतरण या परिसीमन शामिल होता है।[1]
यूरोपीय संघ (EU) को अधिराष्ट्रीय संघ के उदाहरण के रूप में वर्णित किया जाता है।[2] क्योंकि इसमें एकल बाज़ार, संयुक्त सीमा क्षेत्र, सर्वोच्च न्यायालय एवं लोकप्रिय चुनावों जैसे गहरे राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक एकीकरण है।
अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में निर्णयन की अन्य विधि को अंतर-सरकारवाद कहते हैं जिसमें राज्य सरकारें प्रमुख भूमिका में रहती हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ अ आ हेल्फेर, लॉरेंस; स्लॉटर, ऐनी-मैरी (1997-01-01). "Toward a Theory of Effective Supranational Adjudication". येल लॉ जरनल. 107 (2): 273–392. डीओआई:10.2307/797259. JSTOR 797259.
- ↑ किल्जुनेन, किम्मो (2004). The European Constitution in the Making. सेंटर फॉर यूरोपीयन पॉलिसी स्टडीज़. pp. 21–26. ISBN 978-92-9079-493-6.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]![]() |
Supranational unions से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |