अतुल गुर्टु
| अतुल गुर्टु | |
|---|---|
|
टाटा संस्थान, मुम्बई में सितम्बर २०१३ को अतुल गुर्टु। | |
| जन्म |
16 जनवरी 1946[1] लाहौर[2] |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| क्षेत्र | प्रायोगिक कण भौतिकी |
| संस्थान | किंग अब्दुलाज़िज़ विश्वविद्यालय, जेद्दाह, सउदी अरब |
| शिक्षा |
ऑकलैंड हाउस, शिमला लॉरेंस स्कूल सनावर पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़ टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुम्बई किंग अब्दुलाज़िज़ विश्वविद्यालय |
| प्रसिद्धि | प्रायोगिक उच्च ऊर्जा भौतिकी में उनके योगदान |
अतुल गुर्टु एक भारतीय उच्च ऊर्जा भौतिक विज्ञानी हैं। उन्होंने १९७१ में टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुम्बई से जुड़ गये और २०११ में एक लम्बे कण भौतिकी शोध के पश्चात् एक वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत हुये।[3]
पूर्व जीवन
[संपादित करें]अतुल गुर्टु का जन्म 1946 लाहौर में हुआ। 1947 में वे भारत में आ गये।
जीवनवृत्त
[संपादित करें]अतुल गुर्टु ने ऑकलैंड हाउस, शिमला और लॉरेंस स्कूल सनावर से उन्होनें विद्यालयी शिक्षा पूर्ण की। पंजाब विश्वविद्यालय से 1966 में उन्होनें भौतिकी में स्नातकोत्तर और 1971 में पीएचडी प्राप्त की। 1971 में उन्होंने वे टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुम्बई में अपनी सेवाएं देने लगे। वे कण भौतिकी में शोध कार्य करते हैं। उन्होंने सर्न, जिनेवा के साथ सहयोग में टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान से कई प्रायोगिक परियोजनाओं में भाग लिया है। वर्तमान में वे किंग अब्दुलाज़िज़ विश्वविद्यालय, जेद्दाह, सउदी अरब में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।[3]
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]ई॰ सन् 1971 में उनकी शादी प्रोमिला बवा के साथ हो गई। 1974 में उनके घर में एक बच्चे का जन्म हुआ। दुर्भाग्यवस उनके बच्चे की 1991 में विकलांगता के कारण मौत हो गई। 2006 में उनकी पत्नी भी इस संसार से विदा हो गईं। 16 जनवरी 2011 को उन्होंने बोलिवुड फिल्म अभिनेत्री सुहासिनी मुले से विवाह कर लिया।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ शाह, कुणाल एम॰. "सुहासिनी मुले 60 की उम्र में बँधी संबंधों की गाँठ में (Suhasini Mulay ties the knot at 60)". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 14 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 मार्च 2011.
{{cite web}}: Cite has empty unknown parameter:|month=(help) - ↑ "बैक टु बिगनिंग्स: अतुल गुर्टु". इण्डिया टुडे. 08 सितम्बर 2011. 15 अगस्त 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 फ़रवरी 2020.
{{cite news}}: Check date values in:|date=(help) - 1 2 "चेहरे और स्थान: अतुल गुर्टू टाटा इंस्टीट्यूट से सेवानिवृत्त (Faces and Places:Atul Gurtu retires from the Tata Institute)". सर्न कूरियर. 6 जून 2011. 2 मई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 मई 2013.
- ↑ गूगल प्रोफाइल[मृत कड़ियाँ]