अतरौली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अतरौली
Atrauli
{{{type}}}
अतरौली is located in उत्तर प्रदेश
अतरौली
अतरौली
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 28°01′48″N 78°17′06″E / 28.030°N 78.285°E / 28.030; 78.285निर्देशांक: 28°01′48″N 78°17′06″E / 28.030°N 78.285°E / 28.030; 78.285
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलाअलीगढ़ ज़िला
क्षेत्र903 किमी2 (349 वर्गमील)
ऊँचाई136 मी (446 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल50,412
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, ब्रजभाषा
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड202280
दूरभाष कोडUP-81

अतरौली (Atrauli) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अलीगढ़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय और राज्य का एक प्रखण्ड भी है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

यह अलीगढ़ से लगभग 27 किमी दूर है, जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए प्रसिद्ध है। अतरौली नरौरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र (यह उत्तर प्रदेश में एकमात्र परमाणु परियोजना है) से लगभग 20 किमी, पवित्र नदी गंगा के दाहिने किनारे पर स्थित है। अतरौली शहर पहले अत्रावली नाम से जाना जाता था, जिसे अत्रि मुनि के नाम से लिया गया है। माना जाता है अत्रि मुनि ने अतरौली में भ्रमण किया था। अतरौली संगीत के दिग्गज उस्ताद अल्लादिया खान (1855-1946) का जन्मस्थान भी है, जो जयपुर-अतरौली घराना (संगीत विद्यालय) के संस्थापक थे।

अतरौली अपने आप में उत्तर प्रदेश और देश की बहुचर्चित तहसील है। यहां से कई नामी हस्तियां जुड़ी रही हैं। जिनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रीराजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह भी हैं। अतरौली से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के श्री संदीप सिंह विधायक हैं और सांसद भारतीय जनता पार्टी के ही सतीश गौतम हैं, जोकि अलीगढ़ लोकसभा से हैं।

भूगोल[संपादित करें]

अतरौली अक्षांश व देशांतर 28.03° N 78.28° E (28.03° उत्तर 78.28° पूर्व) पर स्थित है। इस शहर की समुद्र तल से औसत ऊंचाई लगभग 136 मीटर (446 फीट) है।

नक्शा

जनसंख्या[संपादित करें]

2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार, अतरौली की जनसंख्या 50,412 थी, जिनमें कुल 26,368 पुरुष और कुल 24,044 महिलाएँ थीं। अतरौली में औसत साक्षरता दर 47.5% है, जिसमें पुरुषों की 53.4% और महिलाओं की साक्षरता 41.1% है। 0 से 6 वर्ष की आयु वाले बच्चों की जनसंख्या 7,254 थी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी लगभग क्रमशः 4,568 और 200 है। अतरौली में 2011 में लगभग 8100 परिवार थे।

प्रसिद्ध व्यक्ति[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975