अटितट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अटितट (मलयालम :അടി തട, तमिल: அடிதட) दक्षिणी कलरिपयट्टु की प्रारम्भिक निहत्था तकनीक को कहा जाता है[1] जिसका अभ्यास दक्षिणी केरल, तमिलनाडु में कन्याकुमारी तथा उत्तरी श्रीलंका में किया जाता है। अटि शब्द का अर्थ है प्रहार तथा तट का अर्थ है रोध (ब्लॉक)। यह किकबॉक्सिंग, मुआइ थाइ तथा कराटे जैसा है।[2] अटितट पकड़ (निकट युद्ध) तथा प्रहार दोनों प्रकारों तथा प्रैशर प्वाइंट के विस्तृत अध्ययन का प्रयोग करता है। अभ्यासकर्ताओं को हथियारों के प्रशिक्षण (जो कि उत्तरी कलरिपयट्टु का आधार है) के लिये तैयार हेतु खाली हाथ अंगुलियों की गाँठों, पैर, घुटना, कोहनी तथा माथे के प्रयोग में प्रशिक्षित किया जाता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Luijendijk, D.H. (2005) Kalarippayat: India's Ancient Martial Art, Paladin Press, ISBN 1-58160-480-7
  2. Dictionnaire Encyclopédique des Arts Martiaux & Sports de Combat Archived 2006-01-12 at archive.today (in French)

साँचा:मार्शल आर्ट-आधार