अजीत प्रसाद जैन
अजीत प्रसाद जैन | |
---|---|
जन्म |
अक्टूबर 1902 सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
मौत |
31 दिसम्बर 1977 |
अजित प्रसाद जैन (1902 - 1977) भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष,[1] संविधान सभा के सदस्य,[2] केंद्रीय मंत्री और केरल के राज्यपाल राज्यपाल थे।[3]
अजित प्रसाद जैन का जन्म ६ अक्टूबर १९०२ को मेरठ (अब सहारनपुर जनपद) में हुआ था। उन्होने लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की उपाधि अर्जित की। राजनीति में आने के बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ली और लम्बे समय तक इसके सदस्य रहे। १०३७ से १०४७ तक वे उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य थे। [4]
वो एमएम कॉलेज, चन्दौसी के पूर्व छात्र[5] और संयुक्त प्रांत से संविधान सभा के लिए चुने गये।[6] वो प्रथम लोकसभा में नेहरू मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री भी रहे।[7] अजीत प्रसाद जैन का ३१ दिसम्बर १९७७ को ७५ वर्ष की आयु में निधन हुआ।[8]
सामाजिक कार्य
[संपादित करें]पिछड़े एवं अनुसूचित वर्ग के कल्याण के लिये वे सदा प्रयत्नशील रहे। भूमि सुधार में उन्होंने विशेष रुचि ली। इसके अलावा शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिये भी उन्होंने बहुत से कार्य किये। स्थायी रूप से विकलांग लोगों के पुनर्वास तथा प्रशिक्षण के लिये उन्होंने एक संस्थान की स्थापना की।[9]
कृतियाँ
[संपादित करें]- कश्मीर (1972)
- Shadow of the Bear: The Indo Soviet Treaty (1971)
- रफी अहमद किदवई (2009)
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Vijai Pratap Singh vs Ajit Prasad And Ors. on 20 सितंबर 1965". Archived from the original on 7 अप्रैल 2014. Retrieved 1 अप्रैल 2014.
- ↑ "LIST OF MEMBERS OF THE CONSTITUENT ASSEMBLY". Archived from the original on 23 फ़रवरी 2014. Retrieved 1 अप्रैल 2014.
- ↑ "Progressive Jains of India Satish Kumar Jain, Shraman Sahitya Sansthan, 1975 -". Archived from the original on 7 अप्रैल 2014. Retrieved 1 अप्रैल 2014.
- ↑ "अजित प्रसद जैन". Archived from the original on 26 फ़रवरी 2022. Retrieved 26 फ़रवरी 2022.
- ↑ "SM College Alumni". Archived from the original on 27 सितंबर 2013. Retrieved 1 अप्रैल 2014.
- ↑ "LIST OF MEMBERS OF THE CONSTITUENT ASSEMBLY". Archived from the original on 23 फ़रवरी 2014. Retrieved 1 अप्रैल 2014.
- ↑ "Commissions and Omissions by Indian Prime Ministers: 1947-1980 By Janak Raj Jai". Archived from the original on 7 अप्रैल 2014. Retrieved 1 अप्रैल 2014.
- ↑ Data India Press Institute of India, 1977, Page 32
- ↑ श्री अजित प्रसाद जैन