अजनबी (1974 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अजनबी

अजनबी का पोस्टर
निर्देशक शक्ति सामंत
लेखक अख्तर रूमानी (संवाद)
पटकथा गुलशन नन्दा
निर्माता गिरिजा सामंत
अभिनेता राजेश खन्ना,
ज़ीनत अमान,
प्रेम चोपड़ा,
असरानी,
योगिता बाली
संगीतकार राहुल देव बर्मन
प्रदर्शन तिथियाँ
18 सितंबर, 1974
देश भारत
भाषा हिन्दी

अजनबी 1974 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।[1] इसका निर्देशन शक्ति सामंत ने किया और मुख्य कलाकार राजेश खन्ना और ज़ीनत अमान के साथ प्रेम चोपड़ा, असरानी, मदन पुरी, योगिता बाली और असित सेन सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत आर. डी. बर्मन का है।

संक्षेप[संपादित करें]

मध्यम-वर्गीय युवा रोहित कुमार सक्सेना (राजेश खन्ना), अमीर और प्यारी रश्मि (ज़ीनत अमान) के साथ प्यार में पड़ जाता है और दोनों शादी करने का फैसला करते हैं। रश्मि के पिता, अमीर दीवान सरदारीलाल इस विवाह का विरोध करते हैं। लेकिन जब रश्मि किसी और से शादी करने से इनकार कर देती है तो वह मान जाते हैं। नतीजतन, रोहित और रश्मि शादी कर लेते हैं। उनकी शादी के कुछ ही समय बाद, रश्मि गर्भवती हो जाती है। फिर रश्मि एक सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रवेश करती है और उसे जीतती है। उसे विदेश यात्रा करने के प्रस्तावों के साथ मिस इंडिया का ताज पहनाया जाता है। अब रश्मि का फैसला होता है कि वह बच्चे को नहीं चाहती, लेकिन रोहित इस फैसले का विरोध करता है। दोनों का झगड़ा हो जाता है। फिर वो अलग हो जाते हैं और रश्मि वापस अपने पिता के साथ रहने के लिए चली जाती है।

इसके तुरंत बाद, सरदारीलाल रोहित से अपनी बेटी को तलाक देने के लिए कानूनी नोटिस भेजता है। बर्बाद रोहित रोजगार की तलाश में होता है और उसे एक दूरस्थ पहाड़ी स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के रूप नौकरी मिल जाती है। वह रश्मि और उसके पिता से मिलता है। उसे उनके द्वारा अपमानित किया जाता है क्योंकि वह गरीब है। वह रश्मि के प्यार को जीतने के लिए पर्याप्त धन जमा करने का फैसला करता है। इस फैसले के परिणामस्वरूप वो आभूषण और क़ीमती सामानों से भरा सूटकेस चोरी करने के लिए गिरफ्तार किया जाता है। सूटकेस की मालकिन मिस सोनिया की हत्या के आरोप में भी वो फँस जाता है।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत आनन्द बक्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत राहुल देव बर्मन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."भीगी भीगी रातों में"किशोर कुमार, लता मंगेश्कर3:54
2."एक अजनबी हसीना से"किशोर कुमार4:27
3."सत्रह बरस की छोकरियाँ"आशा भोंसले, किशोर कुमार5:18
4."हम दोनों दो प्रेमी"किशोर कुमार, लता मंगेश्कर5:08

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Songpedia : भारतीय रेल के 165 सालों पर पेश है बॉलीवुड की 'रेल-माला'". न्यूज़ 18 इंडिया. 17 अप्रैल 2018. मूल से 27 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 नवम्बर 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]