अखौरी सिन्हा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अखौरी सिन्हा मिन्नेसोता विश्वविद्यालय (University of Minnesota) के अनुवांशिकी, कोशिका जीवविज्ञान तथा विकास विभाग में कार्यरत एक प्रोफेसर हैं। उन्होंने पशु-पक्षियों पर काफी शोधकार्य किया है। अंटार्कटिका की एक पर्वत चोटी का नाम इनके नाम पर रखा गया है।[1]

सिन्हा जी बिहार के बक्सर के मूल निवासी हैं। उनके पूर्वज १७३९ में नादिरशाह के दिल्ली पर आक्रमण के समय बक्सर (बिहार) चले गए थे। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.एस.सी. (१९५४) और पटना विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. (१९५६) की है। आज भी सर्दी से बचने के लिए फरवरी में अपने गाँव चूडामनपुर आते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]