अखिल विश्व गायत्री परिवार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अखिल विश्व गायत्री परिवार (AWGP) पण्डित श्रीराम शर्मा अचार्य द्वारा स्थापित हिन्दू सुधार आन्दोलन है। इसकी स्थापना वैदिक सनातन धर्म के सिद्धांतों के आधार पर १९५० के दशक में हुई थी। इस संस्था ने विचार क्रान्ति अभियान, प्रज्ञा अभियान आदि चलाये जिसका उद्देश्य जनमानस में वैचारिक परिवर्तन लाकर समाज का उत्थान करना है। हम बदलेंगे, युग बदलेगा; मनुष्य भटका हुआ देवता है आदि इनके प्रमुख उद्घोष है। इस संगठन का कार्य गायत्री मंत्र की मूल भावना (प्रज्ञा का परिष्कार) के अनुसार है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी सम्पर्क सूत्र[संपादित करें]