सामग्री पर जाएँ

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, दिल्ली
प्रकारसार्वजनिक
स्थापित7 फरवरी, 2016
निदेशकप्रो.अभिमन्यु कुमार
स्थानगौतम पुरी, सरिता विहार, नयी दिल्ली, भारत
परिसरनगरीय
संबद्धताएंदिल्ली विश्वविद्यालय
जालस्थलaiia.gov.in/Hi/

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (Indian Institute of Ayurveda / AIIA) दिल्ली स्थित भारत का सार्वजनिक आयुर्वेद चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान है। इसकी स्थापना २०१६ में हुई थी। [1][2]

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की आयुर्वेद के लिए एक शीर्ष संस्थान के रूप में संकल्पना की गयी है। इसका लक्ष्य आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी के बीच तालमेल बैठाना है। संस्थान में आयुर्वेद के विभिन्न अध्ययन के विषयों में स्नातकोत्तर और डाक्टर्ल पाठ्यक्रम होंगे और इसमें आयुर्वेद के मूल अनुसंधान, औषधि विकास, मानकीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मूल्यांकन और आयुर्वेदिक चिकित्सा के वैज्ञानिक सत्यापन पर संकेन्द्रण होगा। चिकित्सीय अनुसंधान की सुविधा के लिए संस्थान में 200 बैड वाला रेफरल अस्पताल है। संस्थान में 25 स्पेशलिटी डिपार्टमेंट और 12 क्लीनिक हैं, जिसमें 8 अंतर-विषयक अनुसंधान प्रयोगशालाएँ हैं, जिनमें प्रतिवर्ष पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए कई अध्यताओं की पहुँच होती है। अस्पताल नवोन्नत आधुनिक नैदानिक उपकरणों और तकनीकों से सुसज्जित होगा, जिनका उपयोग शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान में किया जाता है। रोगी की देखभाल मुख्य रूप से तृतीयक स्तर के आयुर्वेद के माध्यम से की जाती है। इस संस्थान का आयुर्वेद में वैश्विक प्रोन्नति और अनुसंधान के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सहयोगी केंद्र भी है। [3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 24 अगस्त 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 अक्तूबर 2017.
  2. ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 15 अगस्त 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 अक्तूबर 2017.
  3. ↑ अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का इतिहास [मृत कड़ियाँ]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]