अकबरपुर, अम्बेडकर नगर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(अकबरपुर, आंबेडकर नगर से अनुप्रेषित)
अकबरपुर
Akbarpur
{{{type}}}
अकबरपुर दृश्य
अकबरपुर दृश्य
अकबरपुर is located in उत्तर प्रदेश
अकबरपुर
अकबरपुर
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 26°25′26″N 82°31′59″E / 26.424°N 82.533°E / 26.424; 82.533निर्देशांक: 26°25′26″N 82°31′59″E / 26.424°N 82.533°E / 26.424; 82.533
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलाअम्बेडकर नगर ज़िला
ऊँचाई133 मी (436 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,11,447
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड+91-5271
दूरभाष कोडUP-45
लिंगानुपात1000/937 /
वेबसाइटambedkarnagar.nic.in

अकबरपुर (Akbarpur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अम्बेडकर नगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

वर्तमान समय यह अम्बेडकर नगर ज़िले का जिला मुख्यालय है। पावन सरयू नदी इस जनपद का मुख्य आकर्षण है। यह भूमि प्रभु श्री राम की लीला स्थली होने के कारण तीर्थ भूमि है। यहां के भव्य प्राचीन मन्दिर यवनो के आक्रमण में ध्वस्त कर दिये गये। यह स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्म स्थली भी है। यह एक नगर पालिका परिषद है। तमसा नदी शहर को अकबरपुर व शहज़ाद पुर में विभाजित करती है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज यहाँ से 4 किलोमीटर की दूरी फैजाबाद मार्ग पर स्थित है। यही पर प्रसिद्ध शिव बाबा मंन्दिर हैं, यहाँ से 5किलोमीटर दक्षिणा दिशा में श्रावण धाम मन्दिर है रामायण के अनुसार राजा दशरथ ने शिकार करते समय यही पर श्रावण की तीर लगाने से मृत्यु हुई थी, यहाँ टांडा में मेडिकल काॅलेज भी है।

टांडा कस्बे से 2 किलोमीटर पर एनटीपीसी थरमाल पवार कि एक इकाई भी लगी हुई हैं जो बिजली उत्पाद का कार्य करती है। यहाँ टांडा, अकबरपुर औऱ जलालपुर कई छोटे लुम के कारखाने हैं, जिस में टेरीकाट औऱ सूती कपड़े ,लुन्गी(ताहबन) गमछा आदि तैयार होते हैं। यह शहर रेलवे साधन से जुड़ा हुआ है यहां से राजधानी लखनऊ की दूरी लगभग 189 किलोमीटर है। कानपुर यहां से रेलवे मार्ग से 263 किलोमीटर की दूरी पर है। सड़क मार्ग से दूरी में कुछ अन्तर है। राजेसुल्तानपुर, टान्डा, जलालपुर, बसखारी, कटेहरी अम्बेडकर नगर जिले का प्रमुख कस्बा है।

आवागमन[संपादित करें]

राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए और राष्ट्रीय राजमार्ग 128 यहाँ से गुज़रते हैं और इसे सड़क द्वारा देशभर से जोड़ते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975