अइज़ोल ज़िला
अइज़ोल ज़िला | |
---|---|
मिज़ोरम में अइज़ोल ज़िले की अवस्थिति | |
राज्य |
मिज़ोरम ![]() |
मुख्यालय | अइज़ोल |
क्षेत्रफल | 3,577 कि॰मी2 (1,381 वर्ग मील) |
जनसंख्या | 400309 (2011[1]) |
जनघनत्व | 112/किमी2 (290/मील2) |
साक्षरता | 97.89% |
लिंगानुपात | 1009 [1] |
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | मिज़ोरम |
विधानसभा सीटें | 40 |
आधिकारिक जालस्थल |
अइज़ोल ज़िला भारतीत राज्य मिज़ोरम के आठ ज़िलों में से एक है। इस ज़िले के उत्तर में कोलासिब ज़िला, पश्चिम में ममित ज़िला, दक्षिण में सेरछिप ज़िला और पूर्व में चम्फाई ज़िला अवस्थित है। ज़िले का क्षेत्रफल 3,577 वर्ग किलोमीटर (3.850×1010 वर्ग फुट) है। इस ज़िले का मुख्यालय अइज़ोल है जो कि मिज़ोरम की राजधानी भी है। भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यह ज़िला मिज़ोरम का सबसे अधिक जनसंख्या वाला ज़िला है।[2]
शब्दोत्पत्ति[संपादित करें]
ज़िले का नाम इसके मुख्यालय अइज़ोल नगर के नाम पर रखा गया है। मिज़ो भाषा में अइ का अर्थ हल्दी तथा ज़ोल का अर्थ मैदान से है। अतः इसका अर्थ हल्दी के मैदानों से है।
जलवायु[संपादित करें]
अइज़ोल | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जलवायु सारणी (व्याख्या) | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
जनसांख्यिकी[संपादित करें]
भारत की जनगणना २०११ अनुसार अइज़ोल ज़िले की जनसंख्या ४००,३०९ है,[1] जो कि लगभग ब्रुनेई के बराबर है।[3] इस प्रकार से जनसंख्या के अनुसार इस ज़िले का भारत के ६४० ज़िलों में ५५७वाँ स्थान है।[2] ज़िले का जनसंख्या घनत्व 112 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (290/वर्ग मील) है।[1] २००१-११ के दौरान जनसंख्या वृद्धि दर २४.०७% है।[1] इस ज़िले का लिंगानुपात दर १००९ महिला प्रति १००० पुरुष तथा साक्षरता दर ९७.८९% है।[1]
धर्म[संपादित करें]
यहाँ पर ९४.७१% इसाई, ३.३१% हिन्दू, १.३१% मुस्लिम, ०.३९% बौद्ध, ०.१३% अन्य, ०.०३% सिक्ख तथा ०.०२% जैन धर्म के अनुयायी हैं। इसके अतिरिक्त ०.१% लोगों ने अपना धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[1]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ अ आ इ ई उ ऊ ए "Aizawl District : Census 2011 data". census2011.co.in. मूल से 13 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मई 2018.
- ↑ अ आ "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. मूल से 11 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितम्बर 2011.
- ↑ US Directorate of Intelligence. "Country Comparison:Population". मूल से 27 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 October 2011.
Brunei 401,890 July 2011 est.
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
![]() |
कोलासिब ज़िला | ![]() | ||
ममित ज़िला | ![]() |
चम्फाई ज़िला | ||
![]() ![]() | ||||
![]() | ||||
लुंगलेई ज़िला | सेरछिप ज़िला |