सुब्रत रॉय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुब्रत रॉय
जन्म 10 जून 1948
अररिया, बिहार, भारत
मौत 14 नवम्बर 2023(2023-11-14) (उम्र 75)
मुम्बई
आवास लखनऊ
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम सहाराश्री
पेशा सहारा इंडिया परिवारके संस्थापक एवं अध्यक्ष
कार्यकाल 1978 – वर्तमान
गृह-नगर लखनऊ
प्रसिद्धि का कारण पुणे वॉरियर्स इंडिया, ग्रॉसवेनर हाउस, एमबी वैली सिटी, प्लाजा होटल, ड्रीम डाउनटाउन होटल के मालिक।
जीवनसाथी स्वप्ना रॉय
बच्चे 2
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
www.sahara.in/saharasri/

सुब्रत रॉय सहारा (10 जून 1948 - 14 नवम्बर 2023) भारत के एक व्यवसायी तथा सहारा इण्डिया परिवार के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष थे। वे 'सहाराश्री' के नाम से भी जाने जाते हैं। इण्डिया टुडे ने उनका नाम भारत के दस सर्वाधिक शक्तिसम्पन्न लोगों में शामिल किया था। उन्होने सन् 1978 में सहारा इण्डिया परिवार की स्थापना की। सन् 2004 में टाइम पत्रिका ने सहारा समूह को भारतीय रेल के बाद दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता बताया था। वे पुणे वॉरियर्स इंडिया, ग्रॉसवेनर हाउस, एमबी वैली सिटी, प्लाजा होटल, ड्रीम डाउनटाउन होटल के मालिक हैं।सहारा श्री एक बंगाली परिवार से सम्बंध रखते है।[1][2]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया जिले सुधीर चन्द्र रॉय /छबि रॉय के घर हुआ था। पश्चिम बंगाल से उनका मूल निवास है |[3] उन्होंने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।[4] उन्होने 1978 में गोरखपुर से अपना व्यवसाय प्रारंभ किया।[5] संप्रति उनका निवास लखनऊ में है।[6]

व्यावसायिक जीवन[संपादित करें]

रॉय ने 1978 में गोरखपुर में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की, जिसके वे प्रबंध कार्यकर्ता (प्रबंध निदेशक) और चेयरमैन हैं।[7][8]यह भारत की एक बहु-व्यापारिक कंपनी है, जिसके कार्य वित्तीय सेवाओं, गृहनिर्माण वित्त (हाउसिंग फाइनेंस), म्युचुअल फंडों, जीवन बीमा, नगर-विकास, रीयल-इस्टेट, अखबार एवं टेलीविजन, फिल्म-निर्माण, खेल, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, पर्यटन, उपभोक्ता सामग्री सहित अनेकों क्षेत्रों में फैला हुआ है। वर्तमान में वे आई पी एल की फ्रेंचाईजी पुणे वॉरियर्स इंडिया, लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस,मुंबई के लोनावाला में स्थित एमबी वैली सिटी तथा न्यूयार्क के प्लाजा होटल, ड्रीम डाउनटाउन होटल के मालिक भी हैं।[9]

रॉय द्वारा संचालित सहारा समूह के पास 30 जून-19 तक 2,82,224 करोड़ रूपये की परिसंपत्तियां हैं।[10]

व्यवसाय दर्शन[संपादित करें]

रॉय ने अपने व्यवसाय की प्रगति हेतु "सामूहिक भौतिकवाद" का दर्शन दिया,[11]जिसका अभिप्राय है "सामूहिक प्रगति और उन्नति, समूहिक देखरेख में।"

कृतियाँ[संपादित करें]

  • "शांति, सुख: संतुष्टि" 1994, मन की शांति और खुश रहने से संबंधित टिप्पणियाँ और निबंध।[12]
  • "मान, सम्मान-आत्मसम्मान"[13]

सम्मान/पुरस्कार[संपादित करें]

  • डॉक्टरेट की मानद उपाधि (2013,यूनिर्वसिटी ऑफ़ ईस्ट लंडन)[14]
  • दि बिजनेस आइकॉन ऑफ दि ईयर (2011,लंदन)[15]
  • डी लिट की मानद उपाधि (2011,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा)[16]
  • 2012 में इंडिया टुडे के द्वारा भारत के दस सबसे प्रभावशाली व्यवसायियों में शुमार।[17]
  • 2004 में टाइम पत्रिका (अँग्रेजी) द्वारा "भारतीय रेलवे के बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता" के रूप में नामांकित।[18]
  • इसके अलावा उन्हें "आई टी ए-टी वी आइकॉन ऑफ दि ईयर" (2007),"ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड" (2004), "बिजनेस ऑफ दि ईयर अवार्ड" (2002),"विशिष्ट राष्ट्रीय उड़ान सम्मान" (2010), "वोकेशनल अवार्ड फॉर एक्स्क्लेंस" (द्वारा रोटरी इन्टरनेशनल,2010), "कर्मवीर सम्मान" (1994), "बाबा-ए-रोजगार अवार्ड" (1992), "उद्यम श्री" (1994), "दि नेशनल सिटीजन अवार्ड" (2001) और "इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड"(2013)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]


  1. "Subrata Roy". timesofindia.com. 10 जुलाई 2003. मूल से 2 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2014.
  2. "Sahara India". newagebd.com. 24 मई 2012. मूल से 2 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2014.
  3. "Sahara India Pariwar". Sahara.in. मूल से 14 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2014.
  4. "India's Sahara Group". thedailystar.com. 24 मई 2012. मूल से 3 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2014.
  5. "Subroto Roy Biography". mapsofindia.com. 23 फरवरी 2011. मूल से 15 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2014.
  6. বাঙ্গালীর বিত্ত সাধনা সাহারার ইতিকথা, (Bangalir Vitta Sadhana: Saharar Itikatha), Mani Shankar Mukherjee, 2003
  7. "Owner of Pune Warriors runs Sahara India Pariwar as managing worker". THE AUSTRALIAN. 6 मई 2010. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2014.
  8. "Subrata Roy Sahara". businessweek.com. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2014.
  9. "Sahara chief, money all safe and well, Amrit Dhillon, 11 जून 2005, South China Morning Post". मूल से 6 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2014.
  10. "ए बी पी न्यूज पर समाचार, कौन है सुब्रत राय". मूल से 5 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मार्च 2014.
  11. "Wearing Nationalism On His Sleeve". Business Standard. 18 सितंबर 2002. मूल से 15 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2014.
  12. "The quirks and eccentricities of 'Saharasri' Subrata Roy, Jency Jacob, मार्च 1 2014". मूल से 5 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2014.
  13. "Subrata Roy: Confident of swimming the troubled waters, AMRITA NAIR-GHASWALLA, सितंबर 8 2012". मूल से 6 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2014.
  14. "UK university confers honorary doctorate on Subrata Roy". timesofindia.indiatimes.com. 10 जुलाई 2013. मूल से 7 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फरवरी 2014.
  15. "Grand lounch of Powerbrand". indianfoline.com. 15 दिसंबर 2011. मूल से 29 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फरवरी 2014.
  16. "Mithila varsity confers D Litt on Subrata Roy - Times Of India". Articles.timesofindia.indiatimes.com. 17 मई 2011. मूल से 7 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फरवरी 2014.
  17. "High and Mighty-2012". Indiatoday.intoday.in. मूल से 11 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फरवरी 2014.
  18. Perry, Alex (6 दिसंबर 2004). "A Tale of Two Indias". TIME. मूल से 17 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फरवरी 2014.