डी. बी. सेठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डी. बी. सेठ 'देवेन' (जन्म १९४४) भारतीय चित्रकार थे। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। देवेन की कला-शिक्षा लखनऊ और दिल्ली में हुई। उनकी पहली चित्र-प्रदर्शनी लखनऊ में १९६४ में हुई थी। तब से अब तक दिल्ली, मुंबई, मसूरी आदि में इनकी कई प्रदर्शनियाँ हो चुकी है। उन्होंने कई समूह-प्रदर्शनियों में भागीदारी की एवं कई कलाकार-शिविरों में भी हिस्सा लिया। देवेन ने जलरंगों में भी काम किया है और एक्रिलिक-तैलरंगों में चित्र बनाए हैं। उनके चित्रों में प्रायः पानी के भीतर की वनस्पतियाँ तथा पत्थर और प्रवाल सरीखें रुपाकार हैं। देवेन के चित्र आँखों को प्रीतिकर लगते हैं। कहीं-कहीं वे कुछ सज्जात्मक भी हैं। रंगों के चयन और उनके सामंजस्य की ओर खास तौर पर ध्यान देते हैं। चित्रों के तकनीकी पक्ष को कुशलता से सँभालते हैं। देश-विदेश के कई संग्रहों में उनका काम है।