कॉर्नेलियस फ़ज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कॉर्नेलियस फ़ज (en:Cornelius Fudge) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक पात्र है। वो ब्रिटेन का जादूमन्त्री है, जो जादुई दुनिया में किसी भी देश का सबसे ऊँचा पद होता है। पहले तो वो डम्बल्डोर का भरोसेमन्द दोस्त था, लेकिन जब हैरी पॉटर ने सबको ये बताया कि दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट जिस्मो जान के साथ वापस आ गया है, तो फ़ज ने हैरी का विश्वास नहीं किया। उसके बाद से वो हमेशा हैरी और डम्बल्डोर को झूठा और भरोसे के नाक़ाबिल साबित करने पर तुला रहता था। उपन्यास की पाँचवी कड़ी में उसने हॉग्वार्ट्स स्कूल में बेबुनियाद दख़लन्दाज़ी शुरु कर दी। उपन्यास की छठी कड़ी में उसे जादूमन्त्री के पद से हाथ धोना पड़ा। उसका उत्तराधिकारी बना रूफ़स स्क्रिमजर