बरसात (1949 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बरसात

बरसात का पोस्टर
निर्देशक राज कपूर
लेखक रामानंद सागर
निर्माता राज कपूर
अभिनेता नर्गिस,
राज कपूर,
प्रेमनाथ,
के एन सिंह,
कुक्कू
निम्मी,
संगीतकार शंकर-जयकिशन
प्रदर्शन तिथियाँ
21 अप्रैल, 1949
देश भारत
भाषा हिन्दी

बरसात 1949 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह राज कपूर द्वारा निर्देशित और निर्मित है।[1] इस फिल्म में राज कपूर और नर्गिस की प्रसिद्ध जोड़ी और प्रेमनाथ ने अभिनय किया है। यह अभिनेत्री निम्मी के फिल्मी सफर की शुरुआत भी थी। प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन की भी ये पहली फिल्म है।

संक्षेप[संपादित करें]

फिल्म दो प्रेम कहानियों के चारों ओर घूमती है। प्राण (राज कपूर) और रेशमा (नर्गिस) और गोपाल (प्रेमनाथ) और नीला (निम्मी)।

प्राण और गोपाल भारतीय ग्रामीण इलाकों में यात्रा कर रहे हैं लेकिन कार खराब हो जाती है। वह एक गांव में आते हैं और कुछ दिनों तक वहां आराम करते हैं। दोनों दोस्त विपरीत व्यक्तित्व वाले हैं: समृद्ध लेकिन संवेदनशील प्राण और लड़कीबाज़ गोपाल दोनों कश्मीर घाटी में छुट्टियों के दौरान दो लड़कियों के साथ रूमानी सम्बन्ध में आ जाते हैं। जबकि प्राण और रेशमा का प्यार सच्चा और पारस्परिक है, गोपाल महिलाओं को इस्तेमाल करने की चीज समझता है। वह वफादार नीला की उपेक्षा करता है और बरसात के साथ अपनी वापसी की झूठी कहानी बताता है। प्राण और रेशमा को अपने प्यार को पाने के लिये कई कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जिसमें माता-पिता का विरोध, दुर्घटनाएं और रेशमा की गवार मछुआरे से जबरदस्ती शादी करने का प्रयास शामिल है। अंततः दोनों दोबारा मिल जाते हैं।

दूसरी तरफ गोपाल अंततः सच्चा प्यार महसूस करता है और पाने के लिये इंतजार में तड़प रही नीला की ओर दौड़ता है। जहाँ उसे वो मृत मिलती है। यह फिल्म गोपाल द्वारा नीला के अंतिम संस्कार के साथ समाप्त होती है। बरसात आखिरकार आ जाती है।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

निर्माण (प्रोडक्शन)[संपादित करें]

राज कपूर ने कश्मीर घाटी में फिल्म बरसात के कुछ हिस्सों की शूटिंग की, यह कश्मीर घाटी में शूट की जाने वाली पहली फिल्म बन गई।[2]

संगीत[संपादित करें]

सभी शंकर-जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."छोड़ गए बालम"हसरत जयपुरीमुकेश, लता मंगेश्कर3:23
2."हवा में उड़ता जाए"रमेश शास्त्रीलता मंगेश्कर3:09
3."जिंदगी में हरदम रोता"हसरत जयपुरीमोहम्मद रफ़ी3:03
4."बरसात में हमसे मिले"शैलेन्द्रलता मंगेश्कर3:19
5."जिया बेकरार है"हसरत जयपुरीलता मंगेश्कर3:56
6."मुझे किसी से प्यार"जलाल महिलाबादीलता मंगेश्कर3:10
7."पतली कमर है"शैलेन्द्रमुकेश, लता मंगेश्कर3:25
8."बिछड़े हुए परदेसी"हसरत जयपुरीलता मंगेश्कर3:16
9."अब मेरा कौन सहारा"हसरत जयपुरीलता मंगेश्कर3:17
10."मेरी आँखों में बस"हसरत जयपुरीलता मंगेश्कर3:17
कुल अवधि:33:15

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "मदर इंडिया के अलावा भी हैं नरगिस की यादगार भूमिकाएं- News18 Hindi". न्यूज़ 18 इंडिया. 3 मई 2018. मूल से 15 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2018.
  2. "Shah Rukh Khan in Kashmir for shooting of 'Dunki'".

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]