मालवन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मालवन
Malwan
मालवण
{{{type}}}
मालवन तट
मालवन तट
मालवन is located in महाराष्ट्र
मालवन
मालवन
महाराष्ट्र में स्थिति
निर्देशांक: 16°04′01″N 73°28′01″E / 16.067°N 73.467°E / 16.067; 73.467निर्देशांक: 16°04′01″N 73°28′01″E / 16.067°N 73.467°E / 16.067; 73.467
देश भारत
प्रान्तमहाराष्ट्र
ज़िलासिंधुदुर्ग ज़िला
ऊँचाई5 मी (16 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल18,648
भाषाएँ
 • प्रचलितमराठी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड416606
दूरभाष कोड91-2365
वाहन पंजीकरणMH-07

मालवन (Malwan) भारत के महाराष्ट्र राज्य के सिंधुदुर्ग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तालुका का मुख्यालय भी है। मालवन अरब सागर से तटस्थ है और यहाँ एक बालूतट (बीच) है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

मालवन शिवाजी द्वारा निर्मित सिंधुदुर्ग और मालवनी भोजन के लिए मशहूर है। यह स्थान आमों की विभिन्न किस्मों जैसे कि अलफांसो और मालवनी हापुस के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहाँ बनने वाली मिठाइयां जैसे कि मालवनी खेजा और मालवनी लड्डू पूरे महाराष्ट्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में प्रसिद्ध हैं। पौराणिक कहानियों पर आधारित नाटक, "मालवनी दशावतार", मालवनी संस्कृति का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रसिद्ध नाटककार और टीवी अभिनेता श्री मछीन्द्र कांबली मालवन से आते हैं।

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

मालवन के नाम की उत्पत्ति से संबंधित कई मनगढ़ंत और कुछ विश्वास योग्य कहानियां प्रचलित हैं। एक प्रचलित कहानी के अनुसार मालवन क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नमक का उत्पादन किया जाता था। नमक उत्पादक इस क्षेत्र को नमक की अधिकता के चलते "महालवण" कह कर संबोधित करते थे। दूसरी एक संभावना के अनुसार मालवन शब्द मालवनी बोली के दो शब्दों "मद" यानि नारियल और "बन" यानि कि बाग के ध्वन्यात्मक मेल से मिल कर बना है और जिसका अर्थ है वो बाग जहाँ नारियल के पेड़ बहुतायत में मिलते हैं।

जनसाँख्यिकी[संपादित करें]

भारत की 2011 जनगणना के अनुसार मालवन की जनसंख्या 18,648 थी, जिसमें पुरुष 9,663 और महिलाएँ 8,985 थीं। मालवन की साक्षरता दर 93% था, जिसमें 94.76% पुरुष और 91.11% महिलायें साक्षर थीं। मालवन की 7.31% जनसंख्या 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों की थी।

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra Archived 2019-06-30 at the वेबैक मशीन," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458