जोशीले

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(जोशीले (1989 फ़िल्म) से अनुप्रेषित)
जोशीले

जोशीले का पोस्टर
निर्देशक सिब्ते हसन रिज़वी
लेखक जावेद अख़्तर
निर्माता सिब्ते हसन रिज़वी
अभिनेता सनी देओल,
अनिल कपूर,
श्री देवी,
मीनाक्षी शेषाद्रि
संगीतकार आर. डी. बर्मन
प्रदर्शन तिथि
1989
देश भारत
भाषा हिन्दी

जोशीले 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन सिब्ते हसन रिज़वी ने किया। इसमें सनी देओल, अनिल कपूर, श्रीदेवी, मीनाक्षी शेषाद्रि, कुलभूषण खरबंदा और राजेश विवेक हैं। संगीत आर. डी. बर्मन द्वारा रचित है।

संक्षेप[संपादित करें]

फिल्म दो लोगों - दारा और करण के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के साथ जोगी ठाकुर (राजेश विवेक) और उसके साथी राजा सिंह (कुलभूषण खरबंदा) ने गलत किया हुआ है। दारा को उसके परिवार से अलग कर एक सर्कस के पास छोड़ दिया गया। जहां उसका पालन-पोषण हुआ और उसके सामने ही करण के परिवार की हत्या कर दी गई। बाद में जोगी और राजा को एक गाँव को लूटने के समय पुलिस पकड़ लेती है। जब पुलिस पीछा करने लगती है, तब राजा जोगी को धोखा देता है और उसे पुलिस को सौंप देता है। वह खुद लूट के साथ भाग जाता है।

बीस साल बाद, राजा सिंह अब राजा साब बन गया है जो कई गांवों का खूंखार शासक और एक सम्मानित व्यक्ति है। दारा (सनी देओल) और करण (अनिल कपूर) दोनों वयस्क हो चले हैं जो अब बदला लेने के लिए प्यासे हैं। जहां दारा मजाकिया किस्म का है, वहीं करण शांत और गुस्सैल किस्म का है। गुलाबो (श्री देवी) दारा की प्रेमिका है और मंगला (मीनाक्षी शेषाद्रि) करण की प्रेमिका है। इन दोनों के द्वारा उनकी मदद की जाती है। जोगी ठाकुर भी जेल से रिहा हो गया है और राजा से बदला लेना चाहता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब दारा जोगी ठाकुर को जीवित रखना चाहता है ताकि पता चल सके कि उसके माता-पिता कौन थे और करण चाहता है कि जोगी ठाकुर मर जाए।

दारा और करण अंततः दोस्त बन जाते हैं। वे राजा साहिब और जोगी ठाकुर से भिड़ते हैं और उन्हें मौत की ओर खींच ले जाते हैं।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत जावेद अख़्तर द्वारा लिखित; सारा संगीत आर. डी. बर्मन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."ना जा जानेजां"आशा भोंसले, आर. डी. बर्मन5:29
2."धर धम चक लग गई"आशा भोंसले4:50
3."जोशीले वो शहज़ादे हैं"किशोर कुमार8:00
4."धक् धक् जिया करे"आशा भोंसले, उषा मंगेशकर6:08
5."ढोला ढोल मंजीरा बाजे"सुरेश वाडेकर, आशा भोंसले6:55

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]