प्रवेशद्वार:पारिस्थितिकी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से



edit  

पारिस्थितिकी प्रवेशद्वार

पारिस्थितिकी विज्ञान के अन्तर्गत हम जीव समुदायों का उसके वातावरण के साथ पारस्परिक सम्बन्धों का अध्यन करतें हैं । प्रत्येक जन्तु या वनस्पति एक निशिचत वातावरण में रहतें हैं । पारिस्थितिकी के मुख्यतः दो कारक होतें है

  • जैविक कारक:इन कारकों में प्रमुख हैं:

जन्तु समुदाय, वनस्पति समुदाय, सूक्ष्मजीवी और मनुष्य

  • अजैविक कारक :इन कारकों में प्रमुख हैं:

प्रकाश, ताप, आर्द्रता, हवा, स्थलाकृति और मृदा

edit  

चयनित लेख

सुंदरवन डेल्टा के बीच गंगासागर स्थित है।
सुंदरवन डेल्टा के बीच गंगासागर स्थित है।
गंगासागर बंगाल की खाड़ी के कॉण्टीनेण्टल शैल्फ में कोलकाता से १५० कि॰मी॰ दक्षिण में ३०० वर्ग कि॰मी॰ का एक द्वीप है। यह भारत के अधिकार क्षेत्र में और पश्चिम बंगाल सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन है। इसमें ४३ गांव हैं, जिनकी जनसंख्या १,६०,००० है। यहीं गंगा नदी का सागर से संगम माना जाता है।इस द्वीप में ही रॉयल बंगाल टाइगर का प्राकृतिक आवास है। यहां मैन्ग्रोव की दलदल, जलमार्ग तथा छोटी छोटी नदियां, नहरें हीं। इस द्वीप पर ही प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ है। प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों हिन्दू श्रद्धालुओं का तांता लगता है, जो गंगा नदी के सागर से संगम पर नदी में स्नान करने के इच्छुक होते हैं। यह मेला महाकुंभ के बाद मनुष्यों का दूसरा सबसे बड़ा मेला है। यहाँ एक मंदिर भी है जो कपिल मुनि के प्राचीन आश्रम स्थल पर बना है।  विस्तार में...
edit  

चयनित चित्र

ज्वालामुखी पृथ्वी के सतह पर उपस्थित मुख होते है जिनसे पृथ्वी के भीतर का गर्म लावा, गैस, राख आदि बाहर आते है। अक्सर ज्वालामुखी पहाड़ के रूप मे होते है। ज्वालामुखी अकसर विस्फोट के साथ फटते है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
edit  

चयनित स्थल

उत्तरी मालाबार में सूर्योदय
उत्तरी मालाबार में सूर्योदय
मालाबार केरल राज्य मे अवस्थित पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिम तट के समानांतर एक संकीर्ण तटवर्ती क्षेत्र है। जब स्‍वतंत्र भारत में छोटी रियासतों का विलय हुआ तब त्रावनकोर तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर १ जुलाई, १९४९ को त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, १९५६ के तहत त्रावनकोर-कोचीन राज्य तथा मालाबार को मिलाकर १ नवंबर, १९५६ को केरल राज्य बनाया गया। केरल के अधिकांश द्वीप जो त्रावणकोर-मालाबार राज्य में आते थे, अब एर्नाकुलम जिले में आते हैं। मालाबार क्षेत्र के अंतर्गत पर्वतों का अत्यधिक आर्द्र क्षेत्र आता है। वनीय वनस्पति में प्रचुर होने के साथ-साथ इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण वाणिज्यिक फसलों, जैसे नारियल, सुपारी, काली मिर्च, कॉफी, और चाय, रबड़ तथा काजू का उत्‍पादन किया जाता है। मालाबार क्षेत्र केरल का बड़ा व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है। यहाँ उच्चकोटि के कागज का भी निर्माण होता है। विस्तार से पढ़ें...
edit  

चयनित जीव

सरसों के फूल
सरसों के फूल
सरसों क्रूसीफेरी (ब्रैसीकेसी) कुल का द्विबीजपत्री, एकवर्षीय शाक जातीय पौधा है। इसका वैज्ञानिक नाम ब्रेसिका कम्प्रेसटिस है। पौधे की ऊँचाई १ से ३ फुट होती है। इसके तने में शाखा-प्रशाखा होते हैं। प्रत्येक पर्व सन्धियों पर एक सामान्य पत्ती लगी रहती है। पत्तियाँ सरल, एकान्त आपाती, बीणकार होती हैं जिनके किनारे अनियमित, शीर्ष नुकीले, शिराविन्यास जालिकावत होते हैं। इसमें पीले रंग के सम्पूर्ण फूल लगते हैं जो तने और शाखाओं के ऊपरी भाग में स्थित होते हैं। फूलों में ओवरी सुपीरियर, लम्बी, चपटी और छोटी वर्तिकावाली होती है। फलियाँ पकने पर फट जाती हैं और बीज जमीन पर गिर जाते हैं। प्रत्येक फली में ८-१० बीज होते हैं। इसकी उपज के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त है। सामान्यतः यह दिसम्बर में बोई जाती है और मार्च-अप्रैल इसकी में कटाई होती है। भारत में इसकी खेती पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात में अधिक होती है। विस्तार से पढ़ें
edit  

चयनित जंतु

आक्टोपस
आक्टोपस
आक्टोपस मोलस्का संघ का एक समुद्री प्राणी है। आक्टोपस का कोमल, गोलाकार या अंडाकार शरीर दस सेंटीमीटर से लेकर करीब बीस-पचीस फुट तक लंबा हो सकता है। इसमें कवच नहीं पाया जाता है या अविकसित होता है। इसकी आठ लचीली भुजाएँ होती है जिनके ऊपर भीतर की ओर अवृंत चूषक की दो पंक्तियाँ होती हैं। इसके सिर पर दो स्पष्ट नेत्र होते है और सिर के पश्च-अधरतल पर साइफन होता है। चीन और इटली में इसका भोज्य पदार्थ के रूप में प्रयोग होता है। सभी आक्टोपस जहरीले होते हैं परन्तु सिर्फ नीले छ्ल्ले वाले अक्टोपस का विष ही मनुष्य के लिए घातक होता है। विस्तार से पढ़ें
edit  

संबंधित प्रवेशद्वार

प्रवेशद्वार:जीव विज्ञान
प्रवेशद्वार:जीव विज्ञान
प्रवेशद्वार:जैवप्रौद्योगिकी
प्रवेशद्वार:जैवप्रौद्योगिकी
प्रवेशद्वार:पृथ्वी विज्ञान
प्रवेशद्वार:पृथ्वी विज्ञान
प्रवेशद्वार: पर्यावरण
प्रवेशद्वार: पर्यावरण
जीव विज्ञान जैवप्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान पर्यावरण
edit  

श्रेणियां

नाज़िया हसन
नाज़िया हसन



पारिस्थितिकी  विकिसमाचार पर  पारिस्थितिकी  विकिक्वोट पर  पारिस्थितिकी  विकिपुस्तक पर  पारिस्थितिकी  विकिस्रोत पर  पारिस्थितिकी  विक्षनरी पर  पारिस्थितिकी  विकिवर्सिटी पर  पारिस्थितिकी विकिमीडीया कॉमन्स पर
समाचार उद्धरण पाठ & विवरणिकाएं पाठ व्याख्याएं शिक्षण स्रोत चित्र & मीडिया