सुमी (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Sumi
चित्र:Sumi Marathi Movie Poster.jpg
निर्देशक अमोल गोले
लेखक संजीव के झा
निर्माता Harshal Kamat Entertainment & Golden Mouse Productions
छायाकार अमोल गोले
संपादक गन्धाली कुलकर्णी
संगीतकार रोहन रोहन I अजय अतुल
देश  भारत
भाषा मराठी

सुमी एक 2020 की भारतीय मराठी भाषा की फीचर फिल्म है, जो अमोल वासंद गोले द्वारा निर्देशित और संजीव के झा द्वारा लिखित है। [1] 2020 में, फिल्म ने दो प्रतिष्ठित श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार[2] इस से पहले बाल फ़िल्म की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वालों में सत्यजित राय, ख़्वाजा अहमद अब्बास, तपन सिन्हा, जाहनू बरुआ, विशाल भारद्वाज, संतोष सीवान, नागेश कुकुनूर जैसे लेखकों-निर्देशकों के नाम शामिल हैं.

कहानी[संपादित करें]

सुमी एक 12 वर्षीय लड़की सुमति की 'आशावादी और प्रेरक कहानी' है, जो अपने गांव से कई मील दूर स्कूल जाने के लिए साइकिल ख़रीदने का सपना देखती है। लेकिन अपनी इस मामूली जरूरत को पूरा करने के लिए, सुमी को संघर्ष से भरे एक ऐसी यात्रा पर निकलना पड़ता है, जो मुसीबतों और कठिनाइयों ने भरी पड़ी है। पढ़ने और आगे बढ़ने के सफ़र में सुमी के संघर्ष का साथी बनता है - उसी की उम्र का एक लड़का - चिन्मय. सुमी प्रेरणा और सकारात्मकता की अनूठी कहानी है. [3]

विकास[संपादित करें]

लेखक संजीव के झा ने सुमी की कहानी के बारे में दिए अपने इंटर्व्यू में बताया है, कि यह उनके बचपन से जुड़ी हुई है. वे चंपारन के जिस इलाक़े से ताल्लुक़ रखते हैं, वहीं आसपास महात्मा गांधी का आश्रम है. जहां से आश्रम एजुकेशन का कांसेप्ट शुरू हुआ था. सन 2002 में अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान वे देखते थे कि लड़कियों को सायकल चलाकर पढ़ने जाना पड़ रहा है क्यूँकि स्कूल काफ़ी दूर है, लेकिन वह संख्या बहुत कम थी, अगर 20 लड़के सायकल पर होते थे, तो उसके मुकाबले सिर्फ एक-दो लड़की होती थी, और ये बड़े साहस की बात थी. तो वो “स्कूल चलें हम” वाला बचपन उनके ज़ेहन में रह गया था. और 20 लड़कों के झुंड में एक नीले रंग की साइकल चलाती लड़की रह गई थी. तो जो पहला विज़ूअल था वो यही था. इसके बाद फिर बचपन उनके अनुभव जाने-अनजाने कहानी का हिस्सा बन गए. [4]

कलाकार[संपादित करें]

  • आकाँक्षा पिंगले
  • दिव्येश इंदुलकर
  • स्मिता तांबे
  • नितिन भजन
  • देवराया गोले

पुरस्कार[संपादित करें]

पुरस्कार श्रेणी परिणाम आधिकारिक नाम
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ बाल फ़िल्म जीत गोल्डन लोटस अवार्ड (स्वर्ण कमल)
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार जीत सिल्वर लोटस अवार्ड (रजत कमल)

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Sanjeev K Jha's film Sumi wins in best children's film, best child artist categories". dnaindia.com. अभिगमन तिथि 23 July 2022.
  2. "68th National Film Awards: Complete list of winners". thehindu.com. अभिगमन तिथि 22 July 2022.
  3. "'Sumi', 'Mee Vasantrao' win big at Film Awards". timesofindia.indiatimes.com. अभिगमन तिथि 23 July 2022.
  4. "नेशनल अवार्ड विनिंग बाल फिल्म सुमी के लेखक हैं बिहार के चंपारण के संजीव झा, बताया इसे अपने बचपन की कहानी". Prabhat Khabar. अभिगमन तिथि 2022-08-23.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

[1][2]

  1. न्यूज़, दीक्षा छाबड़ा, एबीपी (2022-07-25). "नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म 'सुमी' के लेखक संजीव के झा का JMI से मुंबई तक का सफर कैसा था?". www.abplive.com. अभिगमन तिथि 2022-08-24.
  2. "संजीव के झा की लिखी मराठी फिल्म 'सुमी' को मिले 2 राष्ट्रीय पुरस्कार". Republic Bharat. अभिगमन तिथि 2022-08-24.