हेमन्ती शुक्ला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हेमन्ती शुक्ला
नवंबर 2019 में
नवंबर 2019 में
पृष्ठभूमि
जन्म2 फ़रवरी 1949 (1949-02-02) (आयु 75)
सिराजगंज, पूर्वी बंगाल, पाकिस्तान अधिराज्य
विधायेंहिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत
सक्रियता वर्ष1972–वर्तमान

हेमन्ती शुक्ला (बांग्ला: হৈমন্তী শুক্লা, होइमोन्ती सुक्ला; जन्म 2 फरबरी 1949) एक बंगाली गायिका हैं[1] उनके परिवार में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की परंपरा[2] ने उन्हें शास्त्रीय गायिका बनने में सहायता की।[3] उन्होंने अपना पहला गीत ई तो काॅन्ना नाॅय आमार 1972 में रिकाॅर्ड किया।[2]

आरंभिक जीवन[संपादित करें]

उनका जन्म सिराजगंज, पूर्व बंगाल, पाकिस्तान अधिराज्य (वर्तमान बांग्लादेश) में हरिहर शुक्ला के घर में हुआ जो एक उल्लेखनीय हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक थे।[4] उनका प्रशिक्षण उनके पिता के सान्निध्य में हुआ।

करियर[संपादित करें]

हिंदी सिनेमा में उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध गीत चश्मेबद्दूर फिल्म का गीत कहाँ से आए बदरा है। उनका पहला हिंदी फिल्मी गीत "अमावस का चाँद" से "जीवन की किताबों पर" था। उनका एक अत्यधिक उल्लेखनीय गीत मन्ना डे द्वारा संगीतबद्ध आमार बोलार कीछू छिलो ना था जो 1978 में रिलीज़ हुआ।[5]

सम्मान[संपादित करें]

वर्ष संस्था/पुरस्कार फिल्म/गीत
1973 प्रतिश्रुति परिषद् संगीत पुरस्कार
1978 बांगला चलचित्र प्रसार समिति श्रेष्ठ गायिका फिल्म:बालोक हरीशचंद्र
1982 सुर सिंगार अकादमी
मियाँ तानसेन पुरस्कार
1982 बांगला चलचित्र प्रचार संसद फिल्म:बोधनी
1982 बांगला चलचित्र पुरस्कार समिति राम कहत है (हिंदी)
1999 बांगला भाषा & साहित्यिक सोसाइटी, सिंगापुर
1999 एन ए बी सी वर्ल्डवाइड मिलेनियम सैलीब्रेशन
2005 कलाकार अवार्ड[6] श्रेष्ठ संगीत एल्बम

बाँकुरा विश्वविद्यालय, कलकत्ता ने 29 अक्तूबर 2018 को उन्हें संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लि डी. लिट्. की मानद उपाधि से विभूषित किया।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Singer's biography Gomolo". मूल से 3 अक्टूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जुलाई 2012.
  2. "Haimanti Sukla website". मूल से 16 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जुलाई 2012.
  3. "Biography at Salilda.com". अभिगमन तिथि 3 जुलाई 2012.
  4. ভাষা ও সংস্কৃতি [Language and culture]. Sirajganj District (Bengali में).
  5. "Manna Dey's heart and soul lied in music: Haimanti Shukla".
  6. "Kalakar award winners" (PDF). Kalakar website. मूल (PDF) से 25 एप्रिल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अक्टूबर 2012.