के॰ एन॰ राज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
के॰ एन॰ राज
जन्म 13 मई 1924
तृश्शूर
मौत 10 फरवरी 2010 (उम्र 85)
तिरुवनन्तपुरम
पेशा अर्थशास्त्री
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

कक्कड़न नंदनाथ राज (13 मई 1924―10 फरवरी 2010) एक भारतीय अर्थशास्त्री थे। उन्हें के एन राज के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भारत की भारत की पंचवर्षीय योजनाएँ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह योजना आयोग में एक अनुभवी अर्थशास्त्री थे। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की अवधि में भारत की बचत दर बढ़ाने की योजना पर काम किया जब देश को विदेशी सहायता की आवश्यकता थी। उन्होंने भारतीय रिज़र्व बैंक के लिए पहली बार भारत के भुगतान संतुलन की गणना की।[1] राज जवाहरलाल नेहरू से लेकर पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव तक कई प्रधानमंत्रियों के सलाहकार थे।[2] राज एक केनेसियन अर्थशास्त्री थे। उन्होंने भारतीय संदर्भ में केनेसियन मौद्रिक सिद्धांत के अनुप्रयोग का अध्ययन किया।

2000 में उन्हें भारत सरकार ने साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Krishnakumar, R. (23 Oct – 5 Nov 2004). "A man behind the Plan". Frontline. 21 (22). मूल से 7 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-02-11.
  2. "Economist, Plan architect K.N. Raj passes away". The Hindu. Chennai, India. 11 February 2010. मूल से 14 February 2010 को पुरालेखित.