पार्वती नदी (मध्य प्रदेश)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(पार्वती नदी से अनुप्रेषित)
पार्वती नदी
Parbati River
पार्बती नदी

राजस्थान के बाराँ ज़िले में पार्वती नदी
पार्वती नदी (मध्य प्रदेश) is located in मध्य प्रदेश
पार्वती नदी (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश व राजस्थान की राज्य सीमा पर नदीमुख स्थान
स्थान
देश  भारत
राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षविंध्याचल पहाड़ियाँ
 • स्थानसिद्दीकगंज, सीहोर ज़िला, मध्य प्रदेश
 • ऊँचाई610 मीटर (2,000 फीट)
नदीमुख चम्बल नदी
 • स्थान
सवाई माधोपुर ज़िला, राजस्थान
 • निर्देशांक
25°50′49″N 76°33′54″E / 25.847°N 76.565°E / 25.847; 76.565निर्देशांक: 25°50′49″N 76°33′54″E / 25.847°N 76.565°E / 25.847; 76.565
लम्बाई 471 कि॰मी॰ (293 मील)
जलसम्भर लक्षण
जलक्रम पार्वती → चम्बल → यमुना → गंगा

पार्वती नदी (Parvati River) या पार्बती नदी (Parbati River) भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह चम्बल नदी की एक उपनदी है, जो स्वयं यमुना नदी की उपनदी है। पार्वती नदी की लम्बाई लगभग 471 किमी है।[1][2]

मार्ग[संपादित करें]

पार्वती नदी की उत्पत्ति सीहोर ज़िले की विंध्याचल पहाड़ियों पश्चिमी श्रेणियों में घने जंगल से सिद्दीकगंज ग्राम के पास 610 मीटर की ऊँचाई पर होती है। सीहोर ज़िले से यह गुना ज़िले में प्रवेश करती है और फिर राजस्थान में प्रवेश कर बाराँ ज़िले से निकलकर सवाई माधोपुर ज़िले पाली ग्राम के निकट में चम्बल नदी में विलय होती है। इसके मार्ग का लगभग 18 किमी भाग मध्य प्रदेश व राजस्थान की सीमा निर्धारित करता है।

मुहाना[संपादित करें]

पार्वती नदी सीहोर जिले के आष्टा तहसील के पास बहे सिदिगंज गाव के पास से निकलती है नदी के उद्गम स्थल पर ही रामपुर नामक डेम बना हुआ है।

इतिहास[संपादित करें]

पार्वती-चंबल प्राचीन काल की प्रसिद्ध संगम पर त्रिवेणी संगम पर स्थित है जहाँ पर राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य बना हुआ है। महाकवि कालीदास के 'मेघदूत' की निर्विन्ध्या ही पार्वती नदी हो सकती है। पार्वती नदी का महाभारत, भीष्मपर्व में भी उल्लेख है। कुछ लोगों के मतानुसार निर्विन्ध्या वर्तमान नेवाज नदी है।

सहायक नदियाँ[संपादित करें]

इसकी सहायक नदियों में ल्हासी, अंधेरी, विलास, बरनी, बैंथली , चौपट नदी आदि प्रमुख हैँ।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]