कुण्डा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कुण्डा
Kunda
{{{type}}}
कुण्डा हरनामगंज रेलवे स्टेशन
कुण्डा हरनामगंज रेलवे स्टेशन
कुण्डा is located in उत्तर प्रदेश
कुण्डा
कुण्डा
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 25°43′N 81°31′E / 25.72°N 81.52°E / 25.72; 81.52निर्देशांक: 25°43′N 81°31′E / 25.72°N 81.52°E / 25.72; 81.52
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
ज़िलाप्रतापगढ़ ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल27,179
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, अवधी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिन230204
टेलीफोन कोड05341
वाहन पंजीकरणUP
वेबसाइटpratapgarh.nic.in

कुण्डा (Kunda) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

कुण्डा २५,७२ उत्तरी तथा ८१,५२ पूर्वी देशान्तर पर स्थित है। इसकी सामन्य ऊचाई ८९ मीटर है। गंगा के किनारे बसा कुण्डा एक उर्वर समतल मैदान है। बकुलाही नदी तथा शारदा सहायक नहर भी यहाँ से गुजरती है। राष्ट्रीय राजमार्ग ३० पर स्थित, कुण्डा एक नगर पंचायत है। कुण्डा से ७ किलोमीटर उत्तर मनगढ़ भक्ति धाम स्थित है,जो जगदगुरू कृपालुजी महराज की जन्मभूमि व कर्मभूमि है। यहाँ एक प्रसिद्ध मन्दिर है। कुण्डा से 3 किलोमीटर पूर्व में में प्रसिद्ध बाबूगंज बाज़ार के नाम से प्रसिद्ध एक बाज़ार है, जहाँ पर अत्यधिक पुराना तुलसी इंटर कॉलेज स्थापित है जिसमें से सन् १९९८ में शारिक शमीम ने उप्र राज्य परीक्षा मे प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया था। यहीं पर घिर्राऊ मिष्ठान भंडार का प्रसिद्ध पेड़ा भी बिकता है। अवधेस्वर नाथ धाम कुण्डा के पास स्थित है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975