मेंगीफेरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मेंगीफेरा (Mangifera) फूलदार पौधों का एक वंश है। इसमें लगभग 69 प्रजातियाँ हैं जिनमें से सबसे प्रसिद्द भारतीय आम (मैंगिफेरा इंडिका) है। ये आमतौर पर मध्यम आकार के छायादार पेड़ों के रूप में होते हैं। इनकी उत्पत्ति और सघनता का क्षेत्र मैलिनेशिया पारिस्थितिक प्रदेश है जो दक्षिण एशिया और दक्षिणपूर्व एशिया के भौगोलिक इलाके में स्थित है।