भीष्मक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भीष्मक (रोमा) विदर्भ भोजवंशी शासक जो रुक्मिणी के पिता और कृष्ण के श्वसुर थे। इनकी राजधानी कुंडिनपुर नगरी थी। ये शिशुपाल तथा मगधराज जरासंध के प्रति भक्ति रखते थे। अपने अस्त्रकौशल के बल पर इन्होंने समूचे पांडव तथा बैशिक देशों पर आधिपत्य कर लिया था। पांडव सहदेव ने राजसूय यज्ञ के अवसर पर दो दिनों तक युद्ध करके इन्हें पराजित किया था।