प्रिया कपूर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रिया कपूर

सांसद प्रिया दत्त (बाएँ) और प्रिया कपूर (दांये) उनके पुस्तक विमोचन में, 2013
जन्म 1984 (1984)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा की जगह
पेशा
  • महिला उद्यमी
  • मेकअप कलाकार
  • लेखिका
कार्यकाल 2005 - वर्तमान
गृह-नगर मुंबई, भारत
उल्लेखनीय कार्य ब्राइडल डायरी (2013)
वेबसाइट
अधिकारी जालस्थल

प्रिया कपूर (जन्म 1984) एक भारतीय महिला उद्यमी, मेकअप कलाकार, हेयर स्टाइलिस्ट और लेखिका हैं[1][2][3][4], जिन्होंने प्रिया कपूर मेकअप और हेयर (पीकेएमएच) और ईकॉमर्स प्लेटफार्म, द ग्लोकल ट्रंक समेत कई कंपनियों की स्थापना की है।[5] वह भारत स्थित स्टार निर्यात हाउस, ग्रेंटेक्स एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड तथा जीआर वूलन मिल्स के निदेशक हैं। वें ब्राइडल डायरी नामक किताब की लेखिका है, जिसे सांसद प्रिया दत्त ने फरवरी 2013 में लांच किया था।[6][2][7] वह इंडियन मर्चेंट्स चैम्बर (महिला दल), इंडो-जर्मन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स और फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाईजेशन्स की सदस्य भी हैं।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा[संपादित करें]

प्रिया कपूर का जन्म 1984 को मुंबई, भारत में हुआ था। उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और फिर मीठीबाई कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री हसिल की। अपने व्यक्तिगत ब्रांड पीकेएमएच की स्थापना के बाद कपूर ने मेकअप और हेयरड्रेसिंग में अतिरिक्त ज्ञान हासिल करने के लिए कई पाठ्यक्रम पूरा किए। उन्होंने सिटी एंड गिल्ड ऑफ़ लंडन इंस्टिट्यूट, लन्दन से हेयरड्रेसिंग और मेकअप में डिप्लोमा कोर्स किया।[8]

करियर[संपादित करें]

कपूर ने 2005 में अपना करियर शुरू किया, जब उन्होंने अपनी प्रतिभा को व्यक्तिगत ब्रांड प्रिया कपूर - मेकअप और हेयर को कंपनी के रूप में खड़ा किया। उन्होंने कई उच्च प्रोफ़ाइल ग्राहकों के साथ काम किया है और विभिन्न फैशन पत्रिकाओं, फैशन शो और सौंदर्य प्रतियोगिताओ का हिस्सा रहीं। वह फैशन और मेकअप डोमेन में अपनी विशेषज्ञता साझा करने वाले ऑनलाइन ब्लॉग भी चलाती है।

साथ ही प्रिया कंपनी डायरेक्टर के रूप में पारिवारिक व्यवसाय टेक्सटाइल कंपनी और स्टार एक्सपोर्ट हाउस ग्रेंटेक्स एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और जीआर वूलन मिल्स प्राइवेट लिमिटेड को संभालती है, जो कि 100 वर्ष पुरानी कंपनी है, और यह दुनिया भर में ऊन और बुनाई यार्न का निर्यात करता है। वह अपने पिता उद्योगपति रविकांत कपूर की विरासत को लेकर कंपनी का नेतृत्व करने के लिए अगली पंक्ति में है।

साल 2013 में कपूर ने ब्राइडल डायरी नामक एक कॉफी टेबल बुक प्रकाशित की, जिसका अनावरण पूर्व कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त ने किया था। इनकी इस किताब को काफी सराहना मिली और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में स्थान प्राप्त हुआ।[2]

सन 2016 में प्रिया कपूर ने 'द ग्लोकल ट्रंक' (टीजीटी) की स्थापना की जो एक ईकॉमर्स प्लेटफार्म है। द ग्लोकल ट्रंक एक पूर्ण स्पेक्ट्रम ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव की सुविधा प्रदान करता है और इसमें फैशन गहने की एक विस्तृत श्रृंखला है।<[9]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. सुनील, पॉल (दिसंबर 28, 2015). "Success Saga Of Beauty Entrepreneur: Priya Kapur". फ्रैंचाइज़ी इंडिया.
  2. तृना, रेमेडिअस (फरवरी 28, 2013). "Bridal diaries, guidebook for every bride". टाइम्स ऑफ़ इंडिया.
  3. "Q N A with Priya Kapur on Wedding Make Up | Style & Beauty". iDiva (अंग्रेज़ी में). 11 नवंबर 2013. अभिगमन तिथि 23 सितंबर 2020.
  4. "SC Inside Out | Your Guide To Quarantine Wellness With Priya Kapur". StyleCracker. 29 मई 2020. मूल से 25 सितंबर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 सितंबर 2020.
  5. "The Glocal Trunk Adds 'Made in India' Collections!" (अंग्रेजी में). द वीक. मार्च 31, 2021.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  6. "Priya Dutt launches Priya Kapur's 'Bridal Diaries' book". बॉलीवुड हंगामा. फरवरी 21, 2013.
  7. "Book launch: 'Bridal Diaries'". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. फरवरी 21, 2013.
  8. "An Inch Between a Creative & Corporate Life". स्टार्टअप इंडिया मैगज़ीन. जुलाई 24, 2017. मूल से पुरालेखित 1 दिसंबर 2020. अभिगमन तिथि 7 जुलाई 2021.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  9. "Glocally yours: Global meets local at The Glocal Trunk". इंटरनेशनल बिज़नस टाइम्स. जनवरी 4, 2021.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]