प्रवेशद्वार:उत्तर प्रदेश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


edit  

उत्तर प्रदेश प्रवेश द्वार

उत्तर प्रदेश (उर्दूاتر پردیش) भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है । लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक [[राजधानी] अयोध्या, बरेली, मेरठ, वाराणसी( बनारस), गोरखपुर , गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, फ़ैज़ाबाद, कानपुर। इसके पड़ोसी राज्य हैं उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार। उत्तर प्रदेश की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।

2000 में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल राज्य का निर्माण किया । उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना के मैदान हैं। करीब १६ करोड़ की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश केवल भारत का अधिकतम जनसंख्या वाला प्रदेश ही नहीं बल्कि विश्व की सर्वाधिक आबादी वाली उप राष्ट्रीय इकाई है । विश्व में केवल पांच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त अमरीका, इंडोनिशिया औरब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है.

edit  

चयनित लेख

मोदीनगर
मोदीनगर
मोदीनगर उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद जिले में एक तहसील है जो दिल्ली से लगभग ५० कि॰मी॰ उत्तर दिशा में स्थित है। यह निकटवर्ती शहरों मेरठगाजियाबाद से २४ कि॰मी॰ दूर है। यह उद्योगपति मोदी का गृह स्थान है और यहीं पर शहर के संस्थापक रायबहादुर गूजर मल मोदी ने १९३३ में मोदी उद्योग की नींव रखी थी। इस कारण यह एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मोदीनगर की उन्नति शिक्षा के क्षेत्र में भी द्रुत गति से हुई है। मोदीनगर में औद्योगिक क्रांति तो आई, किंतु शहर हरे भरे खेतों एवं बागों आदि से घिरा रहने के कारण यहां पर्यावरण का सान्निध्य भी भरपूर मिलता है। शहर में बड़े इंजीनियरी कॉलिज व प्रबंधन संस्थान हैं, जो मोदी उद्योग-गृह द्वारा १९८० के दशक में स्थापित किए गए थे। मोदीनगर का प्रसिद्धतम स्थान है, लक्ष्मी नारायण मंदिर, जिसे स्थानीय लोग मोदी मंदिर कहते हैं।  विस्तार में...
edit  

चयनित चित्र

स्वामी बाग समाधि
edit  

चयनित जीवनी

आचार्य रामचंद्र शुक्ल
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
आचार्य रामचंद्र शुक्ल (४ अक्तूबर, १८८२-१९४२) बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार थे। उनका जन्म बस्ती, उत्तर प्रदेश मे हुआ था। शुक्ल जी हिंदी साहित्य के कीर्ति स्तंभ हैं। हिंदी में वैज्ञानिक आलोचना का सूत्रपात उन्हीं के द्वारा हुआ। वे श्रेष्ठ और मौलिक निबंधकार भी थे। उन्होंने जिस रूप में भावों और मनोविकारों को व्यक्त किया वे सर्वथा अभिनव और अनूठे हैं। इनकी कृतियां मौलिक, संपादित तथा अनूदित सभी थीं। इनकी श्रेष्ठ कृतियों में से कुछ हैं: हिंदी साहित्य का इतिहास चिंतामणि हिंदी शब्द सागर, नागरी प्रचारिणी पत्रिका, चिंतामणि, मित्रता, तथा भ्रमर गीत सार। उन्होंने अंग्रेज़ी से विश्व-प्रबंध, आदर्श जीवन, मेगस्थनीज का भारतवर्षीय वर्णन, कल्पना का आनंद आदि रचनाओं का अनुवाद किया। १९४० में हृदय की गति रुक जाने से शुक्ल जी का देहांत हो गया। विस्तार में...


edit  

सम्बंधित प्रवेशद्वार

edit  

क्या आप जानते हैं...


प्रश्न चिह्न
प्रश्न चिह्न
  1. ...कि ला मार्टिनियर बॉय्ज़ महाविद्यालय लखनऊ, भारत, में है, जो कि विश्व में अकेला विद्यालय है जिसे कि बैटल ऑनर से पुरस्कृत किया गया था?
  2. ...कि राजकीय संस्कृत महाविद्यालय वाराणसी की एतिहासिक नगरी का प्रथम महाविद्यालय था, जिसे 1791 में स्थापित किया गया था ?
  3. ...जब 1915 में 12वीं कॅवेलरी लाइन्स, मेरठ से श्री विष्णु गणेश पिंगले गिरफ्तार हुए, उनके पास इतना गोला-बारूद था कि वे पूरी रेजीमेंट को उडा़ सकते थे ?
  4. ...कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बडा़ गन्ने का उत्पादक है?
  5. ...कि उत्तर प्रदेश भारत का दूसरा बडा़ चीनी उत्पादक है? Lucknow ka city montesry school students ke hisaab se bharat ka sabse bada school he.
edit  

चयनित पर्यटन स्थल

शेख सलीम चिश्ती की समाधि
शेख सलीम चिश्ती की समाधि
शेख सलीम चिश्ती की समाधि भारत के आगरा जिले में नगर से ३५ किलो मीटर दूर फतेहपुर सीकरी शहर में, ज़नाना रौजा के निकट, दक्षिण में बुलन्द दरवाजे़ की ओर मुख किये हुये, जामी मस्जिद की भीतर स्थित है। शेख सलीम चिश्ती एक सूफी संत थे उन्होंने अकबर और उसके बेटे को आशीर्वाद दिया था कि भविष्य में सलीम, जहांगीर के नाम से पहचाना जाएगा। जून १५७३ में अकबर ने गुजरात विजय के साथ इस क्षेत्र को भी जीत लिया तो इसका नाम फतेहपुर सीकरी रखा गया और अकबर ने इस समाधि का निर्माण संत के सम्मान में वर्ष १५८० और १५८१ के बीच करवाया। आज यह समाधि वास्तुकला और धर्म निरपेक्षता का अनुपम उदाहरण है जहाँ इसके दर्शनार्थ विभिन्न समुदायों के लोग आते हैं। विस्तार से पढ़ें
edit  

उत्तर प्रदेश का खाना

उत्तर प्रदेश की खाने की थाली
edit  

श्रेणियां

edit  

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री

योगी आदित्यानातथ (जन्म: ५ जुन 19७२) वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री हैं। इससे पूर्व वे लगातार ५ बार सांसद भी रह चुके हैं।बीजेपी उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, १९ मार्च २०१७ को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्य मन्त्री पद की शपथ ग्रहण की।


edit  

संबंधित भाषाओं में विकिपीडिया

विकिपीडिया
विकिपीडिया
विकिपीडिया का उर्दु संस्करण , मुक्त ज्ञानकोश
edit  

उत्तर प्रदेश विषय

edit  

जुडे़ हुए विकिमीडिया

edit  

भारतीय भाषाओं में विकिपीडिया

অসমিয়া (Assamese) • भोजपुरी (Bhojpuri) • বাংলা (Bengali) • ગુજરાતી (Gujarati) • हिन्दी (Hindi) • ಕನ್ನಡ (Kannada) • कॉशुर/كشميري (Kashmiri) • മലയാളം (Malayalam) • मराठी (Marathi) • नेपाली (Nepali) • ଓଡ଼ିଆ (Oriya) • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi) • संस्कृत (Sanskrit) • سنڌي (Sindhi) • தமிழ் (Tamil) • తెలుగు (Telugu) • اردو (Urdu)
edit  

उत्तर प्रदेश : भाग, जनपद एवं मुख्य शहर

edit  

भारत: राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश