पुत्ताण्डु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुत्ताण्डु
तमिल नव वर्ष

पुत्ताण्डु के लिए तमिल नव वर्ष की सजावट
अनुयायी तमिल लोग
प्रकार धार्मिक, सामाजिक
उद्देश्य तमिल नव वर्ष
उत्सव दावत देना, उपहार भेजना, दूसरों के घरों और मंदिरों में जाना
तिथि तमिल कालदर्शक में चित्तेराय का पहला दिन
समान पर्व Vaisakhi, Vishu (Kerala), Thingyan

पुत्ताण्डु (तमिल: புத்தாண்டு), जिसे पुथुरूषम या तमिल नव वर्ष भी कहा जाता है, तमिल कैलेंडर पर वर्ष का पहला दिन है। [1] तमिल तारीख को तमिल महीने चिधिराई के पहले दिन के रूप में, लन्नीसरोल हिंदू कैलेंडर के सौर चक्र के साथ स्थापित किया गया है। इसलिए यह हर साल ग्रेगोरियन कैलेंडर के 14 अप्रैल या उसके आस पास ही मनाया जाता हैं। [1] यह दिन हिंदुओं के द्वारा पारंपरिक तौर पर नए साल के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इसके नाम अलग अलग होते हैं जिसे केरल में विशु एवं मध्य और उत्तर भारत में वैसाखी जैसे अन्य नामों से जाना जाता है। [1]

इस दिन, तमिल लोग "पुट्टू वतुत्काका!" कहकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं जो हिंदी के "नया साल मुबारक हो" के बराबर है। [3] इस दिन ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं एवं लोग अपने घर-द्वार की साफ सफाई करते हैं। एक थाली भी सजाते हैं जिसमे फलों, फूलों और अन्य शुभ वस्तुएं राखी जाती हैं।

पुत्ताण्डु तमिलनाडु और पोंडिचेरी के बाहर रहने वाले तमिल हिंदुओं के द्वारा भी मनाया जाता है, जैसे श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर, रीयूनियन, मॉरीशस और अन्य देशों में भी जहाँ तमिल लोग प्रवासी के तौर पर रहते हैं। [1]

उद्गभव और महत्व[संपादित करें]

तमिल नव वर्ष वसंत विषुव के बाद होता है एवं आम तौर पर ग्रेगोरी कैलेंडर के 14 अप्रैल को होता है। [1] यह दिन पारंपरिक तौर पर तमिल कैलेंडर के पहले दिन के तौर पर मनाया जाता है और तमिलनाडु और श्रीलंका दोनों जगहों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। इसी दिन असम, पश्चिम बंगाल, केरल, मणिपुर, त्रिपुरा, बिहार, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में कई हिंदुओं और साथ ही नेपाल में हिंदुओं द्वारा पारंपरिक नए साल के रूप में मनाया जाता है। बांग्लादेश। श्रीलंका, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस, थाईलैंड के कई बौद्ध समुदाय एवं श्रीलंका का सिंहली समुदाय भी इस दिन को अपने नए साल के रूप में उसी दिन भी मनाता हैं,[4]

समारोह[संपादित करें]

तमिल लोग पुत्ताण्डु को पारंपरिक हिंदू नया साल के रूप में मनाते हैं, जिसे पुथुरूषम भी कहा जाता है,। यह तमिल सौर कैलेंडर का पहला महीना चित्राई का महीना है और पुत्ताण्डु आमतौर पर 14 अप्रैल को ही पड़ता है। दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में, त्योहार को चित्तारीय विशु कहा जाता है। घर के प्रवेश द्वार पर इस दिन सभी लोग बहुत ही आकर्षक रंगोली बनाकर नए वर्ष का स्वागत करते है।

विवाद[संपादित करें]

जब २००८ में जब द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (द्रमुक) की तमिलनाडु में सरकार थी तब उन्होंने घोषित किया था कि तमिल नए साल को तमिल थाई महीने के पहले दिन ((14 जनवरी) पोंगल के फसल त्योहार के साथ मनाया जाएगा। 29 जनवरी 2008 को डीएमके विधानसभा सदस्यों और तमिलनाडु सरकार द्वारा तमिलनाडु नया साल (घोषणा बिल 2008) राज्य कानून के रूप में अधिनियमित किया गया था। [5] डीएमके की बहुमत वाली सरकार का यह कानून बाद में 23 अगस्त 2011 को एआईएडीएमके की बहुमत वाली सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा में एक अलग कानून बनाकर रद्द कर दिया गया। हालाकि तमिलनाडु के कई लोगों ने DMK सरकार के कानून को नजरअंदाज कर दिया था जो त्योहार की तारीख को बदलने से सम्बंधित था, और अप्रैल के मध्य में ही अपने पारंपरिक पुत्ताण्डु नए साल के त्यौहार को मनाते रहे।

संबंधित त्यौहार[संपादित करें]

पुत्ताण्डु का त्यौहार अन्य जगहों पर मनाया जाता है लेकिन इनके नाम अलग है जो हैं:

  1. केरल में विशु
  2. आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में उगाडी
  3. मध्य और उत्तरी भारत में वैसाखी
  4. ओडिशा में विष्णु संक्रांति
  5. असम में रोंगली बीहु

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. J. Gordon Melton (2011). Religious Celebrations: An Encyclopedia of Holidays, Festivals, Solemn Observances, and Spiritual Commemorations. ABC-CLIO. पृ॰ 633. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-59884-206-7. मूल से 31 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जून 2017.
  2. Holiday Calendar 2017 Archived 2017-07-02 at the वेबैक मशीन, Government of Tamil Nadu
  3. William D. Crump (2014). Encyclopedia of New Year's Holidays Worldwide. McFarland. पृ॰ 220. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-7864-9545-0. मूल से 31 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जून 2017.
  4. Peter Reeves (2014). The Encyclopedia of the Sri Lankan Diaspora. Editions Didier Millet. पृ॰ 113. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-981-4260-83-1. मूल से 20 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जून 2017., Quote: "The key festivals celebrated by Sri Lankan Tamils in Canada include Thai Pongal (harvest festival) in January, Puthuvarusham (Tamil/Hindu New Year) in April, and Deepavali (Festival of Lights) in October/November."
  5. "Bill on new Tamil New Year Day is passed unanimously". Tn.gov.in. मूल से 28 अक्तूबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 October 2011.