सदस्य वार्ता:Nishānt Omm

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पर्यावरण लेख[संपादित करें]

नमस्ते @Nishānt Omm जी क्या आप मुझे बता सकते हो कि यह आप मेरे द्वारा संपादन को रिवर्ट क्यों कर रहे हो? मनीष पँवार वार्ता 07:45, 11 फ़रवरी 2023 (UTC)[उत्तर दें]

आपके द्वारा किया गया सम्पादन बेकार था। यह हिन्दी विकिपीडिया है। यहाँ केवल शुद्ध हिन्दी का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। अंग्रेज़ी शब्दों का हिन्दी विकिपीडिया में कोई स्थान नहीं है। Nishānt Omm (वार्ता) 07:54, 11 फ़रवरी 2023 (UTC)[उत्तर दें]
आपके कहने का तात्पर्य क्या है? @Nishānt Omm जी मुझे पता है।यह हिंदी विकिपीडिया है, परंतु वह एक साँचा है। {{{lang-en}}} मनीष पँवार वार्ता 08:00, 11 फ़रवरी 2023 (UTC)[उत्तर दें]
इस साँचे का उपयोग केवल अंग्रेज़ी व्यक्तिवाचक संज्ञाओं या नामों को दर्शाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप हिन्दी विकिपीडिया पर कहीं भी अंग्रेज़ी लिख सकते हैं। Nishānt Omm (वार्ता) 08:07, 11 फ़रवरी 2023 (UTC)[उत्तर दें]

फ़रवरी 2023[संपादित करें]

Information icon कृपया विकिपीडिया पर अरचनात्मक संपादन करने से बचें, जैसा कि आपने चतुर्ध्रुव चुम्बक पर किया है। आपके संपादन बर्बरता प्रतीत होते हैं और पूर्ववत कर दिए गए, या हटा दिए गए हैं। अगर आप परीक्षण करना चाहते हैं, तो कृपया प्रयोगस्थल का प्रयोग करें। प्रबन्धक बार-बार बर्बरता करने वाले सदस्यों को अवरोधित करने की क्षमता रखते हैं। आपको बार-बार लेखों में अपनी मर्जी से बदलाव के लिए आगाह कर चुका हूँ। यदि ऐसा जारी रखा तो आपको प्रतिबन्धित करना मेरे लिए अन्तिम विकल्प होगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:24, 24 फ़रवरी 2023 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्ते @संजीव कुमार जी: मुझे इस लेख को सम्पादित करने का ध्यान द्विध्रुवी चुम्बक और षड्ध्रुवी चुम्बक के नामों से आया था। दोनों नामों में -ई प्रत्यय का प्रयोग कुछ व्याकरणिक कारण हेतु किया गया है। इस लिए चतुर्ध्रुव चुम्बक के नाम को भी चतुर्ध्रुवी चुम्बक (अनुप्रेषण पृष्ठ) में बदलना प्रत्यक्ष है। कुछ शीर्षकों की वर्तनियों में इसी प्रकार छोटी छोटी त्रुटियाँ विकिपीडिया जैसे विशाल विश्वकोश में कलंक होते हैं। मुझे आशा है कि आप मेरे समस्या को समझेंगे और मुझे लेख के शीर्षक को बदलने का अधिकार देंगे। Nishānt Omm (वार्ता) 10:42, 24 फ़रवरी 2023 (UTC)[उत्तर दें]
लेख के वार्ता पृष्ठ पर मैंने टिप्पणी लिखी है। वहाँ दो टिप्पणियाँ हैं। पहली का आप यहाँ से उत्तर प्रतिलिपि कर सकते हो। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:24, 24 फ़रवरी 2023 (UTC)[उत्तर दें]

आपके संपादनों में भाषा[संपादित करें]

नमस्ते Nishānt Omm जी, आपके संपादन कंधा लेख पर पूर्ववत कर दिए गए हैं। यह कोई वैज्ञानिक कोश नहीं है जहाँ हर शब्द को तकनीकी शब्दावली से प्रतिस्थापित करना उचित हो। कृपया विकिपीडिया पर सहज और आसान शब्दों का प्रयोग करें। --SM7--बातचीत-- 13:52, 10 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]

लेकिन कुछ अंग्रेज़ी वैज्ञानिक शब्दों के उचित हिन्दी समतुल्य तकनीकी शब्द लेख में उपलब्ध नहीं है जैसे: glenohumeral joint, acromioclavicular joint, scapula, humerus, clavicle। आप केवल स्कन्ध को कन्धा में परिवर्तित करना चाहें तो कीजिए। 🗿 Nishānt Omm (💌) 14:03, 10 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
सरल शब्दावली के नाम पर शारीरिकी विज्ञान के लिए अनुचित शब्दावली का चयन करना एक विश्वकोश के लिए लज्जाजनक विषय है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 14:06, 10 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर {{Anatomy terms}} नामक साँचा है। यह साँचा शारीरीक वैज्ञानिक शब्दावली वाले लेखों में जोड़ा जाता है। कृपया हिन्दी विकिपीडिया पर भी ऐसा ही एक साँचा बनाईए। 🗿 Nishānt Omm (💌) 14:11, 10 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
कृपया कुछ शब्दों के संगत तकनीकी शब्द न होने को इस बात का बहाना न बनाएँ कि उनके बदलाव के लिए आप आसान शब्दों को भी कठिन और तकनीकी शब्दों से बदल दें। यह मेरी या किसी और की जिम्मेदारी नहीं है कि आपके संपादनों के बाद मैं या कोई और संपादक स्कन्ध को वापस कंधा में बदले; बल्कि यह आपकी की जिम्मेदारी है कि आप पहले ही ऐसे सहज शब्दों को वेवजह, या तकनीकी शाब्दावली का बहाना बना कर, बदलें नहीं। आसान भाषा में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराना लज्जाजनक विषय नहीं है न ही ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल करना कोई अनुचित बात है। उक्त साँचे के बारे में आप चर्चा कर सकते हैं, यथा, इसका इस्तेमाल किन लेखों पर किया जाएगा और ऐसी शब्दावली का प्रयोग किस हद तक किया जाएगा। यह साँचा बनाना इस बात की छूट नहीं दे देगा कि आप हर आसान शब्द को भी तकनीकी शब्द से बदल दें। --SM7--बातचीत-- 14:45, 10 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
Nishānt Omm जी, आपने कोई जवाब नहीं दिया और अभी भी उसी तरह के बदलाव किये जा रहे हैं। फिर से आपने आम समझ में आ जाने वाले शब्दों को तकनीकी शब्दों से बदल दिया है जैसे हंसली को कंठस्थि, कंधे के जोड़ को सकन्ध सन्धि; यही नहीं लकड़ी जैसे आसान और रोजमर्रा की प्रचलित शब्दावली को आप काष्ठ लिख रहे हैं, क्या यहाँ भी समतुल्य तकनीकी शब्द का ही बदलाव कर रहे हैं? त्रि-आयामी की वर्तनी त्रयायामी लिख कर आप क्या साबित करना चाह रहे? क्यों ऐसी दुरूह भाषा लिख रहे जिसे आम आदमी समझ ही न सके?
इसके अलावा आपने कई स्थानांतरण अनुरोध भी केवल यह लिखकर कर दिए हैं कि वही उचित नाम है। कम से कम पूरी बात और कुछ संदर्भ तो दे सकते हैं कि वह स्थानांतरण क्यों उचित है। कृपया ऐसे स्थानांतरण अनुरोधों के बाद {{ध्यान दें}} के प्रयोग से चौपाल पर संदेश भी छोड़ने पर विचार करें ताकि और भी सदस्य संबंधित चर्चा में अपना मत व्यक्त कर सकें। और एक बार फिर आपसे अनुरोध है कि शुद्धता या तकनीकी शब्दावली के नाम पर भाषा को बेवजह कठिन न बनाएँ।--SM7--बातचीत-- 13:44, 12 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
मैंने बिना वार्ता के ही कन्धा लेख को सुधार दिया। वर्तमान, मैं संगणक विज्ञान और तकनीकी लेखों को सुधारने में अधिक ध्यान दें रहा हू। इसलिए तकनीकी शब्दावली का उपयोग स्पष्ट है।
शायद आपको हिन्दी में अंग्रेज़ी निष्ठ न कि संस्कृत निष्ठ भाषा समझने में आसान लगती है। हिन्दी भाषा में विश्वस्तरीय ज्ञान के संचार हेतु कई बार तकनीकी शब्दों का उपयोग अपरिहार्य हो जाता है। तकनीकी लेखों को सुधारने में आप यदि मुझे उचित सुझाव देंगे तो कुछ समाधान हो सकता है । 🗿 Nishānt Omm (💌) 13:58, 12 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]

Information icon कृपया विकिपीडिया पर अरचनात्मक संपादन करने से बचें, जैसा कि आपने मेंडलीफ पर किया है। आपके संपादन बर्बरता प्रतीत होते हैं और पूर्ववत कर दिए गए, या हटा दिए गए हैं। अगर आप परीक्षण करना चाहते हैं, तो कृपया प्रयोगस्थल का प्रयोग करें। प्रबन्धक बार-बार बर्बरता करने वाले सदस्यों को अवरोधित करने की क्षमता रखते हैं। यदि आपको इस तरह के बदलाव उचित लगते हैं तो किसी प्रबन्धक के साथ चर्चा करके अथवा वार्ता पृष्ठ पर चर्चा करके उसके परिणाम-स्वरूप पहले शीर्षक बदलवाने का प्रयास करें उसके बाद ही सम्पादन करें। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:29, 1 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार जी: आपको वार्ता पृष्ठ पर पूर्ववत करने का औचित्य समझाते हुए सन्देश न छोड़कर मेरे सम्पादनों को पूर्ववत नहीं करना चाहिए। आपके द्वारा स्रोत मांगने पर मैंने रूसी भाषा में उच्चारण सम्बन्धित स्रोत सहित जानकारी देखने हेतु विकिपीडिया:IPA for Russian पृष्ठ का उल्लेख किया। मैंने पहले कई बार आपको चर्चा पर आमन्त्रित भी किया था। परन्तु आपने बिना चर्चा के पूर्ववत करने की ठान ली है।
मैंने Dmitri Mendeleev जी के नाम का हिन्दी लिप्यन्तरण रोमन/अंग्रेज़ी वर्तनी से नहीं बल्कि रूसी मूलपाठ (Дмитрий Менделеев) से ली है। रूसी वर्णमाला एक ध्वन्यात्मक वर्णमाला है। अर्थात् प्रत्येक वर्ण हेतु एक भिन्न ध्वनि चिह्नित होता है। आप चाहें तो मेरे हिन्दी लिप्यन्तरण को अ॰ध्व॰व॰ के ध्वन्यात्मक प्रतिलिपि से जाँच कर सकते हैं। 🗿 Nishānt Omm (💌) 13:41, 1 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
तकनीकी शब्दावली आयोग पर "Mendeleef's periodic law" के तुल्य हिन्दी शब्द मेन्डेलीफ का आवर्त नियम दे रखा है। इसके कारण मेन्डेलीफ और मेंडलीफ प्रचलीत हैं। आप चाहो तो साथ में उचित उच्चारण लगा सकते हो लेकिन प्रचलीत व स्वीकृत नाम के स्थान पर नहीं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:28, 1 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
परन्तु आपने तो मेण्डेली(फ़) के स्थान पर मेन्देली(ब़) वर्तनी का उपयोग किया है। तकनीकी शब्दावली के अनुसार आपके द्वारा उपयुक्त वर्तनी भी पूर्णतः ग़लत है। हिन्दी में 'फ़' तो समझ में आता है किन्तु आपने यह 'ब़' किस स्रोत से लिया है? 🗿 Nishānt Omm (💌) 02:32, 2 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
तकनीकी शब्दावली के द्वारा प्रस्तावित शब्द भी हिन्दी मानक वर्तनी के विरुद्ध है। एक स्पर्श व्यंजन (यहाँ 'ड') से पूर्व आने वाले पंचमाक्षर को केवल उसी वर्ग (यहाँ ट वर्ग) का पंचम वर्ण (यहाँ 'ण') होना पड़ेगा। इसलिए मेन्डेलीफ वर्तनी गैर-हिन्दी और अमानक वर्तनी है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 02:45, 2 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
ये थ्रेड और इससे ऊपर वाला थ्रेड पढ़कर इतना कहूंगी कि Nishānt Omm जी, आपका उद्देश्य ठीक है, लेकिन जिस तरह आप इसे साकार करना चाह रहे हैं, वैसे यहां संभव नहीं है। विकिपीडिया पर समुदाय की आम सहमति आवश्यक है। आपके संपादनों पर प्रबंधकों द्वारा आपत्ति उठाई गई है, बिना उन्हें convince किए उसी प्रकार के संपादन ज़ारी रखना सही नहीं है। आप प्रतिबंधित हो सकते हैं। क्योंकि ये विघटनकारी होगा। हिंदी विकिपीडिया की शैली मार्गदर्शक पर भी स्पष्ट लिखा है:
लिखाई स्पष्ट और संक्षिप्त होनी चाहिए। साधारण हिन्दी का प्रयोग उत्तम है। तकनीकी, अध्ययनशील और कठिन शब्दों का प्रयोग मत करें। लिखाई साधारण हिन्दीभाषियों को समझ आ जानी चाहिए और इसके लिए ऊँचे स्तर की हिन्दी या किसी क्षेत्र में विशेष अध्ययन की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। जहाँ एक से ज़्यादा शैलियाँ ठीक हों, वहाँ पर संपादकों को एक शैली से अपनी पसंदीदा शैली में लेख परिवर्तित नहीं करने चाहिए।
मेरा सुझाव यही है कि यदि प्रबंधकों से चर्चा करके समाधान नहीं निकल रहा है तो चौपाल पर अपनी बात रखकर समुदाय से इनपुट लें या वहां सर्वसम्मति बनाने का प्रयास करें। फिर आप उस प्रकार के संपादन शुरू कर सकते हैं जिनपर आपत्ति उठाई गई थी, अन्यथा नहीं जी। सूरजमुखी (वार्ता | योगदान) 18:05, 2 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@सूरजमुखी जी: सहमति देने हेतु धन्यवाद! 🗿 Nishānt Omm (💌) 03:22, 3 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
आपत्तिजनक संपादन, बिना समुदाय को राज़ी किए, करने की सहमति मैंने नहीं दी। कृप्या संदेश दोबारा पढे़ं। सूरजमुखी (वार्ता | योगदान) 13:01, 3 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@सूरजमुखी जी: सहमति से मेरा अर्थ है कि आपने मेरे उद्देश्य को ठीक समझा। 🗿 Nishānt Omm (💌) 13:08, 3 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया विकिपीडिया में अरचनात्मक संपादन करने से बचें।, जैसा आपने साँचा:नीति पर किया। आपके संपादन विघटनकारी प्रतीत होते हैं और पूर्ववत या हटा दिये गए हैं।

  • यदि आप किसी अन्य संपादक के साथ किसी लेख की सामग्री के उपर विवाद रखते हैं तो कृपया इस विषय पर संपादक के साथ उनके चर्चा पृष्ठ या लेख के चर्चा पृष्ठ पर चर्चा करें।
  • यदि विवाद किसी अन्य चीज के उपर है तो कृपया विकिपीडिया के प्रबन्धक सूचनापट पर सहायता प्राप्त करें।

कृपया सुनिश्चित करें कि आप विकिपीडिया की नीतियों और दिशानिर्देशों से परिचित हैं। जब तक विवाद आम सहमति के माध्यम से सुलझाया नहीं जाता, कृपया विघटनकारी प्रतीत होने वाले संपादन जारी न रखें। विघटनकारी रूप से संपादन करना जारी रखने पर परिणामस्वरूप आपके संपादन विशेषाधिकार को छीना जा सकता है। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 15:58, 22 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

@SM7:कृपया यह भी बता दीजिए की आपको नीति सन्देश के संक्षिप्तीकरण में ऐसा विघटनकारी क्या लगा? 🗿 Nishānt Omm (💌) 16:03, 22 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
जहाँ तक बदलाव का सवाल है, "के बारे में है" को "दस्तावेज़ीकरण", "साधारण तौर पर" को "सामान्यतः", "आम सहमति" को "सर्वसम्मति" जैसे बदलाव केवल संक्षिप्तीकरण नहीं हैं। "हिंदी" को "हिन्दी" लिखना और "संपादकों" को "सम्पादकों" लिखना सिर्फ़ आपके अतिशुद्धता प्रेम का परिणाम है; यह न कहें कि यह करके आप संक्षिप्तीकरण कर रहे थे।
कृपया संबंधित कड़ी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको अस्वाभाविक और बेमतलब जटिल और तकनीकी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए मेरे समेत कई सदस्यों द्वारा कई बार टोका जा चुका है। फिर भी आप उपेक्षा करते हुए लगातार ऐसी भाषा का प्रयोग करने पर तुले हुए हैं जो सहज और स्वाभाविक नहीं है। ऐसा करके आप लगातार समुदाय के इनपुट की जानबूझकर उपेक्षा कर रहे हैं।
कृपया इस तरह का मनमाना व्यवहार रोकें। --SM7--बातचीत-- 16:31, 22 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

अवरोध हटाने हेतु निवेदन[संपादित करें]

SM7 जी ने मेरे खाते को बिना सूचना दिए अवरोधित किया है। मेरा सविनय निवेदन है कि मुझे इसका औचित्य सूचित करें। अन्यथा मेरे खाते पर सम्पादन अवरोध को हटाने का कृपा करें।

🗿 Nishānt Omm (💌) 14:48, 16 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी:: @SM7 जी ने मुझे सम्पादन करने से अवरुद्ध किया है। कृपा करके कोई मेरी सहायता करें। 🗿 Nishānt Omm (💌) 09:41, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
निशांत जी, जहाँ तक मैं देख पा रहा हूं की आपका खाता अभी ब्लॉक नहीं है और ना ही ऐसी कोई लॉग है जिससे पता चले कि आपको ब्लॉक किया गया था। DreamRimmer (वार्ता) 10:56, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@DreamRimmer: परन्तु मुझे अवरोध का सन्देश बार बार दिखाई दे रही है। मैं नूतन लेख अनुवाद नहीं कर सकता हूँ। कृपया किसी प्रबन्धक को बुलाएँ। 🗿 Nishānt Omm (💌) 11:28, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
शायद मेरे आइपी पते को अवरोधित किया गया है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 11:34, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
निशांत जी, शायद आपका आईपी ग्लोबली रेंज ब्लॉक हो सकता है, परन्त इसका आपके खाते से कोई लेना-देना नही है। आप ब्लॉक संदेश में देख सकते है की यह स्थानीय रेंज ब्लॉक है या ग्लोबल, फिर स्थानीय रेंज ब्लॉक हटाने के लिए यहां पर प्रबंधकों को बोल सकते है और अगर ग्लोबल रेंज ब्लॉक है तो उसे हटाने के लिए मेटा पर यहाँ निवेदन कर सकते है। DreamRimmer (वार्ता) 11:45, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
आप UTRS पर भी निवेदन कर सकते है। DreamRimmer (वार्ता) 11:47, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
मुझे लगता है कि स्थानीय रूप से मेरे आइपी पते को अवरोधित किया गया है। अवरोधन सन्देश में कारण उत्पातपूर्ण सम्पादन दिखा रहा है। मैं यह कहना चाहता हूँ कि मैं निर्दोष हूँ और हमेशा विकिपीडिया पर अच्छी नीयत से सम्पादित करता हूँ। कृपया मुझे अकारणवश अवरोधित न किया जाए। 🗿 Nishānt Omm (💌) 11:54, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
निशांत जी, क्या आप ब्लॉक का समय बता सकते है? DreamRimmer (वार्ता) 12:01, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
कब किया है और कितनी अवधि के लिए किया गया है? DreamRimmer (वार्ता) 12:01, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
10 दिन 🗿 Nishānt Omm (💌) 12:25, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

आपके खाते पर कोई अवरोध नहीं है। आपकी आईपी उसी रेंज में है जिससे आजकल लगातार कुछ पृष्ठों में गालियाँ भरी जा रही हैं और इसी कारण उस रेंज को अवरोधित किया गया है। फिलहाल आपके खाते को एक माह के लिए आईपी अवरोध मुक्त कर दिया गया है। आप संपादन जारी रख सकते हैं। --SM7--बातचीत-- 13:32, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

@SM7 जी: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏 🗿 Nishānt Omm (💌) 15:10, 17 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

आपके द्वारा किया गया स्थानांतरण[संपादित करें]

कृपया स्पगैटी एवं स्पगॅत्ती पर काट-पेस्ट स्थानांतरण नहीं कीजिए। इस तरह से स्थानांतरण नहीं किया जाता है। चर्चा में निष्कर्ष निकालने के लिए आप किसी प्रबंधक के वार्ता पे लिख दें। उसे ठीक लगेगा तो वह तकनीकी रूप से सही स्थानांतरण कर देगा जो साधारण सदस्य नहीं कर पाते हैं। हिंदुस्थान वासी वार्ता 05:08, 21 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

मैंने बस @Hunnjazal द्वारा पहले से बनाए गए लेख में स्थानान्तरण किया। दोनों लेख एक दूसरे के प्रतिलिपि हैं। दोनों में से किसी एक को रखना चाहिए। 🗿 Nishānt Omm (💌) 06:14, 21 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]
ऐसा कट-पेस्ट नीतियों के विरूद्ध है क्योंकि ऐसे लेखकों को श्रेय नहीं मिलता है। दोनों को मिलाने के लिए कृपया किसी प्रबंधक से कहे। वह इतिहास विलय कर सकते हैं जिससे सारे लेखकों को श्रेय मिलेगा। --हिंदुस्थान वासी वार्ता 11:34, 21 मई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव जून 2023 के संबंध में[संपादित करें]

Nishānt Omm जी नमस्कार। सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव में आपका योगदान सराहनीय है। आपने फाउन्टेन टूल पर कुछ लेख ऐसे भी जमा किए हैं जो न्यूनतम अर्हता (3000 बाइट और 200 शब्द) पूरी नहीं करते। कृपया आगे से ऐसा न करें। जब आपको यह विकल्प दिया गया है कि किसी एक दिन भी सभी लेख जमा कर सकते हैं तो ऐसा करना अनावश्यक है। इसके साथ-साथ लेखों का अनुवाद करते समय भाषा सहज और प्रवाहपूर्ण रखें जिससे कि वह पढ़ने में स्वाभाविक लगे। संपादनोत्सव में आपके उत्तम प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ। धन्यवाद। --अजीत कुमार तिवारी बातचीत 02:13, 6 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

@अजीत कुमार तिवारी जी: मैं विज्ञान और गणित से सम्बन्धित विषयों के बारे में लेख अनुवादित करता हूँ। अन्तर्जाल पर हिन्दी भाषा में पर्याप्त वैज्ञानिक तथ्य और जानकारी उपलब्ध नहीं होने पर लेखों के विस्तार हेतु मूलशोध करना पड़ सकता है। इसलिए तथ्य न मिलने तक मैं कुछ लेखों की न्यूनतम अर्हता को पूरा नहीं कर सकता। 🗿 Nishānt Omm (💌) 03:16, 6 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिए एक सम्मान[संपादित करें]

लेखक बार्नस्टार
आपके द्वारा गणित और विज्ञान सम्बंधित लेखों के निर्माण को देखते हुए एक छोटा सा बार्नस्टार भेज रहा हूँ। हिंदी विकिपीडिया पर इन विषयों में लेख कम ही बनाये जाते हैं, उम्मीद करता हूँ की आप यह कार्य जारी रखेंगे और विकी पर इन विषयों के लेखो में वृद्धि में सहायक होंगे। धन्यवाद। DreamRimmer (वार्ता) 07:15, 6 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। मुझे निज रुचि के अनुसार ही लेख बनाना पसन्द है। तथापि, मैं आपके द्वारा मिले इस सम्मान को स्वीकार करता हूँ। अनेक धन्यवाद! 🗿 Nishānt Omm (💌) 07:27, 6 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

पुष्पोपत्यका के संदर्भ में[संपादित करें]

निशांत जी आपका यह बदलाव देखा। क्या आप बता सकते हैं कि आपके द्वारा प्रयुक्त शब्दावली किस आधार पर उचित है? --SM7--बातचीत-- 18:02, 20 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

@SM7जी, विक्षनरी सहित, मानक हिन्दी शब्दकोषों के अनुसार घाटी हेतु उपत्यका शब्द भी उपयुक्त होता है। तो फूलों की घाटी हेतु, पुष्प + उपत्यका = पुष्पोपत्यका शब्द भी लिखा जा सकता है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 03:14, 21 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
जा सकता है इसलिए आप लिख देंगे? आपने इस लेख के विषय को खोजने समझने की कोशिस भी की कि यह किस नाम से जाना जाता है? एक बार मुझे गूगल खोज करके बताएँ कि इस घाटी के लिए क्या नाम प्रयोग किया जा रहा और आपका सकता वाला नाम कितनी बार अन्यत्र प्रयोग में है। --SM7--बातचीत-- 03:17, 21 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7 जी: क्या आप मुझे पुरालेखन के बारे में बता सकते हैं? 🗿 Nishānt Omm (💌) 03:19, 21 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
@SM7 जी: मैंने अभी लेख में सामान्य नाम को पुनःस्थापित किया है। १० मास पूर्व मुझे सम्पादन का अधिक अनुभव नहीं था। तो ऐसी बचकानी हरकत पर क्षमा चाहता हूँ। 🗿 Nishānt Omm (💌) 03:33, 21 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

अवरोध सूचना[संपादित करें]

Nishānt Omm जी, आपको विकिपीडिया पर लंबे समय से विघटनकारी संपादन ज़ारी रखने को देखते हुए, संपादन करने से रोका जा रहा है और यह अवरोध अवधि 'अनिश्चितकाल के लिए' है। अवरोध के कारण निम्नवत हैं:

  1. लगातार अस्वाभाविक भाषा का प्रयोग और अनावश्यक संस्कृतशब्दावली के प्रयोग रुपी एक ही बिंदु के पीछे पड़े रहना और इस हेतु संपादन करना (विघटनकारी:1)
  2. संपादन सारांश का धूर्ततापूर्वक प्रयोग (1, 2, हालिया, 3 जिसे इसी कारण पूर्ववत किये जाने को भी दुबारा प्रत्यावर्तित करना)
  3. लगातार बिना किसी प्रमाण अथवा उचित तर्क के स्थानांतरण अनुरोध करना (अगस्त में किया गया बदलाव हालिया अनुरोध यह स्पष्ट है कि ये दीर्घावधि में इसी बिंदु पर लगे हुए हैं।)
  4. सामुदायिक इनपुट की लगातार उपेक्षा करना (कृपया इसी वार्ता पृष्ठ पर इन्हें ऊपर दी गयी चेतावनियाँ और सुझाव देखें) एवं ऐसे ही संपादन ज़ारी रखना (विघटनकारी:4)

वर्तमान दशा में आपका यह वार्ता पृष्ठ खुला हुआ (जबतक आप यहाँ कोई उत्पात या विघटनकारी बदलाव नहीं करते)। अगर आपको लगता है कि यह अवरोध उचित नहीं है तो आप इसे हटाने के लिए साँचा:Unblock के प्रयोग द्वारा कारण और तर्क लिखते हुए अवरोध हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।

प्रबंधकों हेतु नोट: इस अवरोध की समीक्षा कोई भी साथी प्रबंधक कर सकता है, जिसके लिए किसी पूर्व सहमति की ज़रूरत नहीं है। कृपया अवरोध हटाने से पूर्व सदस्य के संपादनों की गहन जाँच अवश्य कर लें। चूँकि, यह अवरोध सदस्य के दीर्घकालिक व्यवहार पर आधारित है, अवरोध का मूल्यांकन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाय और योगदानों का सम्पूर्णता की दृष्टि से मूल्यांकन किया जाय।

--SM7--बातचीत-- 04:49, 21 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

विकिपीडिया से सम्बन्धित कुछ सुझाव व प्रश्न![संपादित करें]

कृपया मुझे ईमेल करें!

workforinc@gmail.com

आपको कुछ बताना है.... और कुछ आपसे जानना है विकिपीडिया सम्बंधित Abhishek.fx (वार्ता) 05:18, 22 जून 2023 (UTC) {{subst:db-csd-deleted-custom|1=गृहोपकरण|2=test}} --SM7--बातचीत-- 17:43, 12 सितंबर 2023 (UTC)[उत्तर दें]