स्मिता पाटिल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्मिता पाटिल

भारत के 2013 के टिकट पर पाटिल
जन्म 17 अक्टूबर 1955
पुणे, भारत[1]
मौत दिसम्बर 13, 1986(1986-12-13) (उम्र 31)
मुंबई, भारत
मौत की वजह प्रसूति संबंधित रोग
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनय, टेलीविजन समाचार प्रस्तुती
कार्यकाल 1974 – 1985
जीवनसाथी राज बब्बर
बच्चे प्रतीक बब्बर (पुत्र)
माता-पिता शिवाजीराव गिरिधर पाटिल
विद्याताई पाटिल
उल्लेखनीय कार्य मंथन (1977),
भूमिका (1977),
आक्रोश (1980),
चक्र (1981),
चिदंबरम (1985),
मिर्च मसाला (1985)

स्मिता पाटिल (जन्म: 17 अक्टूबर, 1955; निधन: 13 दिसम्बर, 1986) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। भारतीय संदर्भ में स्मिता पाटिल एक सक्रिय नारीवादी होने के अतिरिक्त मुंबई के महिला केंद्र की सदस्य भी थीं। वे महिलाओं के मुद्दों पर पूरी तरह से वचनबद्ध थीं और इसके साथ ही उन्होने उन फिल्मो मे काम करने को प्राथमिकता दी जो परंपरागत भारतीय समाज मे शहरी मध्यवर्ग की महिलाओं की प्रगति उनकी कामुकता तथा सामाजिक परिवर्तन का सामना कर रही महिलाओं के सपनों की अभिवयक्ति कर सकें.

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

पुणे[2] में जन्मी स्मिता के पिता शिवाजीराव पाटिल महाराष्ट्र सरकार मे मंत्री और माता एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उनकी आरंभिक शिक्षा मराठी माध्यम के एक स्कूल से हुई थी . उनका कैमरे से पहला सामना टीवी समाचार वाचक के रूप हुआ था। हमेशा से थोडी़ विद्रोही रही स्मिता की बडी़ आंखों और सांवले सौंदर्य ने पहली नज़र मे ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया .

कालांतर मे स्मिता पाटिल के प्रेम संबंध राज बब्बर से हो गये जिनकी परिणिति अंतंतः विवाह मे हुई। राज बब्बर जो पहले से ही विवाहित थे और उन्होने स्मिता से शादी करने के लिये अपनी पहली पत्नी को छोडा़ था।

प्रमुख फिल्में[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
1989 गलियों का बादशाह तुलसी
1988 वारिस
1988 हम फ़रिश्ते नहीं
1988 आकर्षण विशेष भूमिका
1987 ठिकाना
1987 राही
1987 डांस डांस राधा
1987 शेर शिवाजी
1987 सूत्रधार
1987 आवाम
1987 नज़राना
1987 एहसान
1987 इंसानियत के दुश्मन
1986 आप के साथ गंगा
1986 काँच की दीवार निशा ठाकुर/सिंह
1986 अमृत कमला एस श्रीवास्तव
1986 अनोखा रिश्ता
1986 तीसरा किनारा
1986 अंगारे
1986 दहलीज़ दीपा
1986 दिलवाला सुमित्रा देवी
1985 मेरा घर मेरे बच्चे
1985 आखिर क्यों? निशा शर्मा
1985 जवाब
1985 गुलामी सुमित्रा सुल्तान सिंह
1985 मिर्च मसाला
1984 रावण
1984 मेरा दोस्त मेरा दुश्मन लाली
1984 तरंग
1984 गिद्ध
1984 पेट प्यार और पाप
1984 कसम पैदा करने वाले की आरती कुमार
1984 फ़रिश्ता
1984 आनन्द और आनन्द
1984 शराबी
1983 मंडी ज़ीनत
1983 अर्द्ध सत्य
1983 हादसा आशा बड़जात्या चक्रवर्ती
1982 सितम मीनाक्षी
1982 बाज़ार नज़मा
1982 भीगी पलकें
1982 दर्द का रिश्ता
1982 नादान आशा
1982 शक्ति रोमा देवी
1982 बदले की आग बिजली
1982 अर्थ कविता सानयाल
1982 नमक हलाल पूनम
1981 तजुर्बा
1981 सद्गति बंगाली फ़िल्म
1981 चक्र अम्मा
1980 भवनी भवाई
1980 अलबर्ट पिन्टो को गुस्सा क्यों आता है जोन
1980 द नक्सेलाइटस
1980 आक्रोश
1978 कोन्दुरा पार्वती
1977 भूमिका
1976 मंथन बिन्दू
1975 निशांत
1983 घुंघरू केसर बाई

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

पुरस्कार चित्र पात्र वर्ष स्थिति टिप्पणी
  • पद्म श्री, भारत सरकार द्वारा सम्मनित नागरिक पुरस्कर, वर्ष 1985
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री भूमिका ऊषा/ऊर्वशी दलवी 1977 जीत
चक्र अम्मा 1980 जीत
सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री जैत रे जैत चिंदी 1978 जीत मराठी चित्र
भूमिका ऊषा/ऊर्वशी दलवी 1978 नामित
उंबरठा सुलभा महाजन 1981 जीत मराठी चित्र
चक्र अम्मा 1982 जीत
बाज़ार नजमा 1983 नामित
आज की आवाज रजनी देश्मुख 1978 नामित
सर्वश्रेष्ट सहायक अभिनेत्री अर्थ कविता सान्याल 1984 नामित
मंडी ज़ीनत 1984 नामित

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. डी॰ शर्मा (1 जनवरी 2004). Mass Communication : Theory & Practice In The 21St Century [जन संपर्क: २१वीं सदी के सिद्धान्त और प्रथा]. डीप & डीप पब्लिकेशन. पपृ॰ 298–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7629-507-9. मूल से 23 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अगस्त 2013.
  2. "विकियात्रा". hi.wikivoyage.org. अभिगमन तिथि 2024-01-15.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]