विक्रान्त मैस्सी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विक्रान्त मैस्सी

गिन्नी वेड्स सनी 2020 फिल्म का पोस्टर
जन्म 3 अप्रैल 1987 (1987-04-03) (आयु 37)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा की जगह आर डी नेशनल कॉलेज
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 2003–वर्तमान
जीवनसाथी शीतल ठाकुर
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

विक्रान्त मैस्सी या विक्रांत मैस्सी (जन्म 3 अप्रैल 1987) एक भारतीय फिल्म और टेलिविज़न अभिनेता हैं। विक्रांत ने अपना अभिनय का सफर 2004 में टेलिविज़न कार्यक्रम "कहाँ हूँ मैं" से शुरु किया था।[1] उसके बाद मैस्सी ने टीवी शृंखला धर्म वीर, बालिका वधू, बाबा ऐसा वर ढूंढो, और क़ुबूल है में भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी पहली फिल्म लुटेरा थी जिसमे इन्होने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी, इसके बाद दिल धड़कने दो और हाफ गर्लफ्रेंड में सहायक भूमिकाएं निभाईं। इन्होने 2017 में कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ए डैथ इन द गंज में मुख्य भूमिका निभाई, जिसने इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-समीक्षक की श्रेणी में नामांकन दिलवाया।[2]

मैस्सी ने मिर्ज़ापुर (2018) नामक वेब शृंखला के पहले मौसम में मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा क्रिमिनल जस्टिस (2019) और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के दूसरे मौसम मे भी भूमिकाएं निभाई हैं। इन्होने दीपिका पादुकोण के साथ तेजाबी हमले की शिकार लक्ष्मी के जीवन पर आधारित फिल्म छपाक (2020) में भी काम किया है।[3] 2020 में मैस्सी ने यामी गौतम के साथ फिल्म गिन्नी वेड्स सनी में काम किया है जिसका प्रदर्शन नेटफ्लिक्स पर हुआ है। [4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Feb 7, Mumbai Mirror | Updated; 2020; Ist, 09:45. "First Day First Shot: Vikrant Massey recalls his time as a newbie on the sets of Ranveer Singh and Sonakshi Sinha-starrer Lootera". Mumbai Mirror (अंग्रेज़ी में). मूल से 16 July 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-05-20.
  2. "Vikrant Massey to star opposite Deepika Padukone in film based on Laxmi Agarwal, it's called Chhapaak | Bollywood News". www.timesnownews.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 27 March 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-20.
  3. "Vikrant Massey says Deepika Padukone 'has given her all, emptied herself' for Chhapaak". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2020-01-05. मूल से 3 March 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-05-20.
  4. "Ginny Weds Sunny | Netflix Official Site". www.netflix.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 4 October 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-09-24.