लूथर बरबैंक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Luther A. Burbank
जन्म 07 मार्च 1849
लैंकेस्टर, मैसाचुसेट्स, यू.एस.
मृत्यु 11 अप्रैल 1926(1926-04-11) (उम्र 77)
सांता रोजा, कैलिफोर्निया, यू.एस.
क्षेत्र वनस्पति विज्ञान

लूथर बरबैंक (7 मार्च, 1849 - 11 अप्रैल, 1926) एक अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी, बागवानी वैज्ञानिक और, कृषि विज्ञान के क्षेत्र में प्रथम अन्वेषक थे। उन्होंने अपने 55 साल के करियर में पौधों की 800 से अधिक नस्लों और किस्मों का विकास किया। बरबैंक की विभिन्न विकसित कृतियों में फल, फूल, अनाज, घास और सब्जियां, सभी शामिल थीं।  

उन्होंने एक बिना कांटे वाले कैक्टस  (पशु-चारा के लिए उपयोगी) और प्लमकोट को विकसित कर दिखाया। ( जो कि कोई नया सृजन ना होकर पहले से ही मौजूद पौधों का एक नया रूप था)