सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (अंग्रेज़ी: Peace be upon him Islam), उर्दू:صل اللہ علیہ وآلہ وسلم)

सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम अरबी भाषा सुलेख

इस्लाम में एक सम्मानजनक वाक्यांश या दुरूद है अर्थ है "ए नबी! आप पर सलामती हो, सलामती की दुआ है। यह आमतौर पर मुसलमान पैग़म्बर मुहम्मद के नाम के साथ कहते या लिखते हैं। सल्ल० अरबी भाषा में इस का संक्षेप है। [1]

विवरण[संपादित करें]

इस्लाम की मान्यता अनुसार इस अरबी भाषा के संक्षेप को मुसलमानों पर अनिवार्य है कि जब नबी हज़रत मुहम्मद का नाम आये (सुनें, देखें या लिखें) तो ये दुआ सलाम का वाक्य पढें।

अरबी भाषा के "صَلَّىٰ ٱللَّٰهُ عَلَيْہِ وَآلِہِ وَسَلَّمَ" "सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम" अरबी वाक्यांश को संक्षेप हिंदी में "सल्ल." भी लिखा जाता है, अनौपचारिक लेखन में, इसे कभी-कभी पीबीयूएच (P.B.U.H.) या "स.अ.व " एसएडब्ल्यू (S.A.W.), प्रेषित आदि के रूप में भी संक्षिप्त किया जाता है। एक छोटा सा सुलेख चित्र यूनिकोड (ﷺ) का भी उपयोग किया जाता है। [2] नमूना

इस्लाम के दूसरे पैग़म्बरों के लिए अलै हिस्सलाम प्रयोग किया जाता है। [3]

क़ुरआन में सलाम भेजने की बात[संपादित करें]

एक शृंखला का हिस्सा
मुहम्मद
Muhammad
tinyx28px
इस्लाम प्रवेशद्वार
tinyx28px
मुहम्मद प्रवेशद्वार

इस्लाम के पवित्र ग्रन्थ कुरआन का 33 वां सूरा अल-अहज़ाब के 56 आयत में है कि:

"निस्संदेह अल्लाह और उसके फ़रिश्ते नबी पर रहमत भेजते है। ऐ ईमान लानेवालो, तुम भी उसपर रहमत भेजो और ख़ूब सलाम भेजो" [4]

हदीस में विवरण[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. प्रोफेसर जियाउर्रहमान आज़मी, कुरआन मजीद की इन्साइक्लोपीडिया (20 दिसम्बर 2021). "सल्ल०". www.archive.org. पृष्ठ 7.
  2. ."Arabic Presentation Forms-A" (PDF). The Unicode Standard, Version 5.2. Mountain View, Ca.: Unicode, Inc. 2009-10-01. अभिगमन तिथि 2010-05-09.
  3. The difference between sending salaams on the Prophet (peace and blessings of Allaah be upon him) and sending blessings - Islam https://islamqa.info/en/answers/23274/the-difference-between-sending-salaams-on-the-prophet-peace-and-blessings-of-allaah-be-upon-him-and-sending-blessings
  4. "आयत का अनुवाद". tanzil. मूल से 25 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जुलाई 2020.