हाजोंग लोग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हाजोंग
Hajong
হাজং
हॉर्नबिल त्योहार में हाजोंग कलाकार
कुल जनसंख्या
79,800[1] (2011)
विशेष निवासक्षेत्र
मेघालय, असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश
 India71,800
 Bangladesh8,000
भाषाएँ
हाजोंग, कछारी, बोड़ो
धर्म
हिन्दू धर्म, द्याओवाद, ईसाई धर्म

हाजोंग (Hajong) भारतीय उपमहाद्वीप में बसने वाला एक समुदाय है। अधिकांश हाजोंग भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बसते हैं और इनकी छोटी आबादी बांग्लादेश के उत्तरी भाग में भी बसी हुई है। भारत में इस समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है। हाजोंग अधिकतर हिन्दू धर्म के अनुयायी हैं।[2][3][4][5]

व्यवसाय[संपादित करें]

अधिकतर हाजोंग कृषि में लगे हुए हैं और इनमें से अधिकांश चावल की खेती करते हैं।[6][7]

हाजोंग जनजातियों के वंश[संपादित करें]

हाजोंग लोगों के मुख्य पांच वंश हैं। इन्हें हाजोंग भाषा में निकनी कहते हैं। समान वंश में विवाह वर्जित होते हैं। वंश से वंश की संस्कृति व रीति-रिवाजों में थोड़े-थोड़े अन्तर एवं भिन्नता होती हैं। ये निकनी (वंश) इस प्रकार हैं:

  • कोरेबाडी
  • दोस्किना
  • सु-सुंग्या
  • बाडोहजारी
  • मेश्पार्या

धर्म[संपादित करें]

हाजोंग हिन्दू ही होते हैं और हिन्दू संस्कारों एवं रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। इनके हिन्दूकरण का समय ज्ञात नहीं है। हाजोंग लोगों में जीववाद मी मान्यता होती है।

जातीय इतिहास[संपादित करें]

कई हाजोंग का मानना है कि उनका मूल निवास कामरूप के हाजो क्षेत्र में था। "हाजोंग" शब्द का अर्थ "हाजो की संतान" बताया जाता है।[8]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Ethnologue - Hajong". Ethnologue. मूल से 28 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 April 2019.
  2. "The Hajong". The Independent (Bangladesh newspaper). 27 March 2008. मूल से 25 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 May 2011.
  3. The Joshua Project www.joshuaproject.net 2011
  4. List of notified Scheduled Tribes
  5. बीरेन हाजोंग और सुश्मिता हाजोंग (२००२), हाजोंग और उनके संघर्ष [The Hajongs and their Struggle] (अंग्रेजी में)
  6. Ahmad, S., A. Kim, S. Kim, and M. Sangma. (2005). The Hajong of Bangladesh: A sociolinguistic survey. http://www.sil.org/resources/publications/entry/42943.
  7. Research paper by Dr. Khema Sonowal (2014). Tribes of North-East India: A Study on ‘Hajongs’ http://theglobaljournals.com/gra/file.php?val=February_2014_1393595039_2cd81_83.pdf
  8. Hajong, B. (2002). The Hajongs and their struggle. Assam, Janata Press. p. 2-3.